Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बलिया की तर्ज पर सादी वर्दी में आईजी की छापेमारी ! थानाध्यक्ष सहित तीन सस्पेंड, कई पुलिसकर्मी रडार पर

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बलिया की तर्ज पर सादी वर्दी में आईजी की छापेमारी ! थानाध्यक्ष सहित तीन सस्पेंड, कई पुलिसकर्मी रडार पर
फतेहपुर में आईजी प्रेम कुमार गौतम की छापेमारी तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात आईजी जोन प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम (IPS Prem Kumar Gautam) की सादी वर्दी में छापेमारी से हड़कंप मच गया. थरियांव हाईवे पर ट्रकों से सरिया खरीद फरोख्त का मामला पकड़ते हुए देर रात थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह, हलका इंचार्ज बृजेश यादव, बीट सिपाही आशीष यादव को निलंबित कर दिया. आईजी के रडार पर अभी कई पुलिसकर्मी हैं जिनपर गाज गिर सकती है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में बलिया (Ballia) की तर्ज पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया. बीती रात सादी वर्दी में आईजी प्रयागराज जोन प्रेम कुमार गौतम (IPS Prem Kumar Gautam) ने थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के टेकसारी मोड़ पर छापामारी करते हुए अवैध तरीके से सरिया खरीद फरोख्त का मामला पकड़ा. मौके से चार ट्रक पकड़े गए हैं.

बताया जा रहा है कि आई के पहुंचते ही संचालक समेत कई लोग मौके से फरार हो गए. प्रेम कुमार गौतम ने थानाध्यक्ष की कथित भूमिका को लेकर प्रभारी समेत तीन को निलंबित कर दिया है. 

थरियांव क्षेत्र में दो सालों से चल रहा था अवैध काटा 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के टेकसारी मोड़ पर पिछले दो वर्षों से अवैध काटा संचालित हो रहा था. काटे के माध्यम से लाखों की सरिया की खरीद फरोख्त का काला कारनामा पुलिस के संरक्षण में अंजाम दिया जा रहा था. बताया जा रहा है कि प्रयागराज जोन आईजी प्रेम कुमार गौतम (IPS Prem Kumar Gautam) को इसके संबंध में शिकायत मिली थी.

रविवार देर करीब 9 बजे के आस-पास सादी वर्दी में आईजी ने छापेमारी करते हुए मौके से चार ट्रक सरिया उतारते हुए पकड़ लिया. संचालक देखते हुए अपने साथियों के साथ फरार हो गया. बताया जा रहा है कि अवैध काटा संचालक कौशांबी का रहने वाला है. आईजी ने ट्रकों को जब्त करते हुए देर रात संचालक और जमीन के मालिक सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

थरियांव थाने में गिरी गाज प्रभारी समेत तीन सस्पेंड 

सादी वर्दी में पहुंचे आईजी की छापेमारी में चोरी की बड़ी मात्रा में सरिया पकड़ने के बाद पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध पाया गया. बताया जा रहा है कि देर रात एसपी ने थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह, हलका इंचार्ज बृजेश यादव, बीट सिपाही आशीष यादव पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

जानकारों की मानें तो सटीक सूचना पर पहुंचे आईजी की गाज अभी कई पुलिसकर्मियों पर गिरने वाली है. बलिया की तर्ज पर हुई छापेमारी से एक ओर जहां पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है वहीं आम लोग इसे बेहतर बता रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us