Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत

फतेहपुर के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, एक हफ्ते पहले दी थी तहरीर (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव खेत के गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई. गले में दुपट्टा कसा मिला और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए. परिजनों ने पट्टी शाह निवासी कोमल पटेल पर शादी का झांसा देकर शोषण और फिर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका ने एक सप्ताह पहले महिला थाने में शिकायत भी दी थी, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात से दहल उठा है. शनिवार सुबह खेत से आलू लेने की बात कहकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती का शव रविवार को मकनपुर गांव के बाहर खेत के गड्ढे में मिला. गले में उसी का दुपट्टा कसकर बंधा था. गाल और आंख के नीचे चोट के निशान थे. हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को दर्शा रही हैं. परिजनों ने सीधे तौर पर कोमल पटेल को जिम्मेदार ठहराया है.

मकनपुर के खेत में मिला शव, गड्ढे में भरा था पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह मकनपुर निवासी राजकरन पाल के खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई वाले गड्ढे में पानी के बीच शव पड़ा देखा. देखते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से शव बाहर निकलवाया.

युवती सलवार कुर्ता पहने थी और दुपट्टा गले में कसा हुआ था. बताया जा रहा है कि गले पर गहरे निशान थे. काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी. बाद में पास के ही गांव के लोग थाने पहुंचे और फोटो देखकर युवती की पहचान की.

शनिवार सुबह घर से निकली थी, रात भर होती रही तलाश

मृतका शनिवार सुबह घर से आलू के खेत में काम करने की बात कहकर निकली थी. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. परिवार पूरी रात बेचैनी में गुजारता रहा. रविवार सुबह खेत में शव मिलने की खबर ने परिवार को तोड़ दिया. पिता ने हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टी शाह निवासी कोमल पटेल पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि वही बेटी को बहाने से बुलाकर ले गया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर

गला घोंटकर हत्या, शरीर में चोट के निशान

घटनास्थल और शव की हालत कई अहम संकेत दे रही है. गाल और आंख के नीचे चोट के निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि युवती ने आखिरी समय तक संघर्ष किया होगा. गले में उसी के दुपट्टे से कसाव के निशान भी पाए गए.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

शुरुवाती आशंका दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की लगाई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

हफ्ते भर पहले महिला थाने में दी थी तहरीर

जानकारी के मुताबिक मृतका ने 23 फरवरी को महिला थाने में कोमल पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. युवती ने आरोप लगाया था कि कोमल पटेल ने खुद को पासी जाति का बताकर शादी का झांसा दिया. उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब 60 हजार रुपये ठगे. यूपीआई से लिए गए पैसों के साक्ष्य भी उसके पास थे. जब शादी की बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन एक सप्ताह तक केस दर्ज नहीं किया गया.

शिकायत के बाद मिलती रही धमकी, घटना के आरोपी फरार

परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहा था. वह कहता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी. परिजनों का आरोप है कि शनिवार को आरोपी ने युवती को बुलाया, दिनभर अपने साथ रखा और रात में मकनपुर गांव के बाहर खेतों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

घटना के बाद से कोमल पटेल अपने घर से लापता है. उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि युवती द्वारा महिला थाने में दी गई तहरीर की जांच चल रही थी. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं.

02 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात से दहल उठा है. शनिवार सुबह खेत से आलू लेने की बात कहकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती का शव रविवार को मकनपुर गांव के बाहर खेत के गड्ढे में मिला. गले में उसी का दुपट्टा कसकर बंधा था. गाल और आंख के नीचे चोट के निशान थे. हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को दर्शा रही हैं. परिजनों ने सीधे तौर पर कोमल पटेल को जिम्मेदार ठहराया है.

मकनपुर के खेत में मिला शव, गड्ढे में भरा था पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह मकनपुर निवासी राजकरन पाल के खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई वाले गड्ढे में पानी के बीच शव पड़ा देखा. देखते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से शव बाहर निकलवाया.

युवती सलवार कुर्ता पहने थी और दुपट्टा गले में कसा हुआ था. बताया जा रहा है कि गले पर गहरे निशान थे. काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी. बाद में पास के ही गांव के लोग थाने पहुंचे और फोटो देखकर युवती की पहचान की.

शनिवार सुबह घर से निकली थी, रात भर होती रही तलाश

मृतका शनिवार सुबह घर से आलू के खेत में काम करने की बात कहकर निकली थी. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. परिवार पूरी रात बेचैनी में गुजारता रहा. रविवार सुबह खेत में शव मिलने की खबर ने परिवार को तोड़ दिया. पिता ने हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टी शाह निवासी कोमल पटेल पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि वही बेटी को बहाने से बुलाकर ले गया था.

गला घोंटकर हत्या, शरीर में चोट के निशान

घटनास्थल और शव की हालत कई अहम संकेत दे रही है. गाल और आंख के नीचे चोट के निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि युवती ने आखिरी समय तक संघर्ष किया होगा. गले में उसी के दुपट्टे से कसाव के निशान भी पाए गए.

शुरुवाती आशंका दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की लगाई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

हफ्ते भर पहले महिला थाने में दी थी तहरीर

जानकारी के मुताबिक मृतका ने 23 फरवरी को महिला थाने में कोमल पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. युवती ने आरोप लगाया था कि कोमल पटेल ने खुद को पासी जाति का बताकर शादी का झांसा दिया. उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब 60 हजार रुपये ठगे. यूपीआई से लिए गए पैसों के साक्ष्य भी उसके पास थे. जब शादी की बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन एक सप्ताह तक केस दर्ज नहीं किया गया.

शिकायत के बाद मिलती रही धमकी, घटना के आरोपी फरार

परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहा था. वह कहता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी. परिजनों का आरोप है कि शनिवार को आरोपी ने युवती को बुलाया, दिनभर अपने साथ रखा और रात में मकनपुर गांव के बाहर खेतों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

घटना के बाद से कोमल पटेल अपने घर से लापता है. उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि युवती द्वारा महिला थाने में दी गई तहरीर की जांच चल रही थी. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us