Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

फतेहपुर में SIR के दबाव और बेटी की शादी के चलते BLO अखिलेश कुमार ने किया सुसाइट: Image Credit Original Source

फतेहपुर के आलियाबाद गांव में शिक्षामित्र और बीएलओ अखिलेश कुमार ने स्कूल में फांसी लगाकर जान दे दी. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वह SIR के काम से तंग आ चुके हैं और बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिल रही. परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया.

Fatehpur SIR BLO News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आलियाबाद गांव के बीएलओ और शिक्षामित्र अखिलेश कुमार ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में SIR के काम के दबाव और बेटी की शादी में छुट्टी न मिलने की पीड़ा साफ झलकती है.

शादी की तैयारियों के बीच टूटा पिता का हौसला

45 वर्षीय अखिलेश कुमार आलियाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उनकी बेटी दिव्यांशी की शादी आठ मार्च को तय थी. घर में शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं. निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे. रिश्तेदारों को खबर दी जा चुकी थी. परिवार के लोग खरीदारी और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे थे.

लेकिन इसी बीच अखिलेश मानसिक रूप से बेहद दबाव में थे. परिजनों के अनुसार वह कई बार अधिकारियों से छुट्टी की मांग कर चुके थे ताकि बेटी की शादी की तैयारियों में समय दे सकें. मगर उन्हें राहत नहीं मिली. एक जिम्मेदार पिता के लिए यह स्थिति असहनीय होती जा रही थी.

सुसाइड नोट में SIR के दबाव का जिक्र

घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो अखिलेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. इसमें उन्होंने लिखा कि वह SIR के काम से तंग आ चुके हैं. बेटी की शादी सिर पर है, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही. उन्होंने सीधे तौर पर एसडीएम और बीईओ पर अवकाश न देने का आरोप लगाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

सुसाइड नोट अब पूरे मामले का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है. लोगों का कहना है कि समय रहते मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाता तो शायद यह दुखद घटना टल सकती थी. प्रशासनिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अखिलेश खुद को अकेला महसूस कर रहे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

स्कूल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

शनिवार को अखिलेश रोज की तरह स्कूल पहुंचे. छुट्टी के बाद वह स्कूल परिसर में ही रुक गए. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कमरे की खिड़की से उनका शव फंदे से लटका देखा. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से उतारकर बिंदकी सीएचसी ले गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां मातम पसर गया. बेटी की शादी से पहले पिता का यूं चले जाना पूरे गांव को झकझोर गया.

20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

सीएचसी से शव लेकर जब परिजन गांव जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इससे आक्रोश भड़क उठा. मृतक के भाई भूपेश कुमार ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा और 20 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा.

गांव में भारी भीड़ जमा हो गई. माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते रहे. उनका कहना था कि एक कर्मचारी की मौत के पीछे प्रशासनिक लापरवाही है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

सूचना पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. प्रशासन की ओर से 20 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को एक माह के भीतर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया.

इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एडीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी. एएसपी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है.

01 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

Fatehpur SIR BLO News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आलियाबाद गांव के बीएलओ और शिक्षामित्र अखिलेश कुमार ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में SIR के काम के दबाव और बेटी की शादी में छुट्टी न मिलने की पीड़ा साफ झलकती है.

शादी की तैयारियों के बीच टूटा पिता का हौसला

45 वर्षीय अखिलेश कुमार आलियाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उनकी बेटी दिव्यांशी की शादी आठ मार्च को तय थी. घर में शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं. निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे. रिश्तेदारों को खबर दी जा चुकी थी. परिवार के लोग खरीदारी और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे थे.

लेकिन इसी बीच अखिलेश मानसिक रूप से बेहद दबाव में थे. परिजनों के अनुसार वह कई बार अधिकारियों से छुट्टी की मांग कर चुके थे ताकि बेटी की शादी की तैयारियों में समय दे सकें. मगर उन्हें राहत नहीं मिली. एक जिम्मेदार पिता के लिए यह स्थिति असहनीय होती जा रही थी.

सुसाइड नोट में SIR के दबाव का जिक्र

घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो अखिलेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. इसमें उन्होंने लिखा कि वह SIR के काम से तंग आ चुके हैं. बेटी की शादी सिर पर है, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही. उन्होंने सीधे तौर पर एसडीएम और बीईओ पर अवकाश न देने का आरोप लगाया.

सुसाइड नोट अब पूरे मामले का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है. लोगों का कहना है कि समय रहते मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाता तो शायद यह दुखद घटना टल सकती थी. प्रशासनिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अखिलेश खुद को अकेला महसूस कर रहे थे.

स्कूल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

शनिवार को अखिलेश रोज की तरह स्कूल पहुंचे. छुट्टी के बाद वह स्कूल परिसर में ही रुक गए. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कमरे की खिड़की से उनका शव फंदे से लटका देखा. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से उतारकर बिंदकी सीएचसी ले गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां मातम पसर गया. बेटी की शादी से पहले पिता का यूं चले जाना पूरे गांव को झकझोर गया.

20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

सीएचसी से शव लेकर जब परिजन गांव जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इससे आक्रोश भड़क उठा. मृतक के भाई भूपेश कुमार ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा और 20 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा.

गांव में भारी भीड़ जमा हो गई. माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते रहे. उनका कहना था कि एक कर्मचारी की मौत के पीछे प्रशासनिक लापरवाही है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

सूचना पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. प्रशासन की ओर से 20 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को एक माह के भीतर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया.

इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एडीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी. एएसपी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us