Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाभी को अकेला देख देवर ने कर डाली ऐसी हरकत ! पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में भाभी को अकेला देख देवर ने कर डाली ऐसी हरकत ! पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में देवर ने की भाभी से हरकत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाभी के साथ गलत हरकत करने में नाकाम देवर ने सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर दी. ससुराली जनों से शिकायत करने पर उल्टा उसे ही दोषी ठहराया गया. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र की है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भाभी को अकेला पाकर देवर ने गलत हरकत करने का प्रयास किया. कामयाब ना होने पर उसने भाभी की फोटो में गलत शब्द लिखते हुए सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ससुराली जन, देवर ने की हरकत 

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्यानपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र की रहनी वाली युवती की शादी 27 फरवरी 2023 को औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के निवासी करन पुत्र रामकृपाल से हुई थी.

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक था लेकिन उसके बाद ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. युवती के अनुसार एक दिन घर में कोई नहीं था तो देवर राजपाल पुत्र रामकृपाल उसके पास आया और उसका हांथ पकड़ते हुए गलत हरकत करने लगा. किसी तहत उसके चंगुल से खुद को बचाया.

पीड़िता तहरीर के मुताबिक कहती है कि अपनी हरकतों में कामयाब ना होने पर देवर ने अश्लील शब्द लिखकर उसकी फोटो को फेसबुक में वायरल कर दिया. ससुराली जनों से शिकायत की तो देवर को डांटने के बजाय पीड़िता को ही धमकाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 

पीड़िता अपने ससुरालीजनों से दुःखी होकर औंग थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पति करन, ससुर रामकृपाल, सास रामरानी, देवर राजपाल, ननद केशकली के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us