Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में पत्नी से मारपीट कर दिया तीन तलाक ! आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News Today: फतेहपुर में पत्नी से मारपीट कर दिया तीन तलाक ! आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में तीन तलाक आठ लोगों पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बार फिर एक महिला तीन तलाक (Triple Talaq) का शिकार हुई है. मामला जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Fatehpur Triple Talaq: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर एक महिला को तीन तलाक के चलते ज़ुल्म-ओ-सितम का सामना करना पड़ रहा है. दहेज के लिए महिला और उसके परिजनों को मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई. शासन की लाख सख्ती के बाउजूद मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

घटना जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के काजीटोला की है. रूमा पुत्री आरिफ़ को शादी के बाद ही ससुरालियों ने दहेज के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. 

साल 2018 में हुई थी रूमा की शादी जाबिर से 

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के काजीटोला निवासी आरिफ़ ने साल 2018 को अपनी पुत्री की शादी मोहल्ले के रहने वाले मो. जाबिर से की थी. जानकारी के मुताबिक शुरुवाती दिनों में सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद से ससुराली जन 10 लाख रुपए दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे.

आरोप है कि पति भी इनसब में पीछे नहीं रहा. पैसों के लिए रूमा को प्रताड़ित करना और मारपीट करना आम बात हो गई थी. पीड़िता इसके बाउजूद सब कुछ सहन करती रही. रूमा का आरोप है कि उसका पति बाद में कमाई करने सऊदी अरब चला गया लेकिन फोन से उसे और मायके वालों को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता रहा.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

पत्नी और मायके वालों से की मारपीट 

रूमा पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से सहमी हुई थी. बताया जा रहा है कि बीते 17 जून को उसका पति जाबिर सऊदी अरब से वापस लौट आया और पत्नी से मारपीट करते हुए उसे मायके छोड़ दिया. आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद पति, ससुर, सास समेत अन्य ससुराली जन घर आए और रूमा और उसके मायके वालों के साथ मारपीट की और दहेज के लिए तीन तलाक बोलकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

पीड़िता ने थाने पहुंच कर पति जाबिर, ससुर नफीस, सास फातिमा बेगम, जेठ रईस, जेठानी रेहाना, जेठ शानू,ननद राबिया उर्फ काजल, मुमतंहा के खिलाफ दहेज मारपीट जान से मारने की धमकी और तीन तलाक देने संबंधित धाराओं में तहरीर दी थी. पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us