Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर

ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का क्या है यूपी कनेक्शन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

अमेरिका-इजराइल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का ऐतिहासिक गांव किंटूर चर्चा में है, जहां से ईरान की धार्मिक सत्ता का गहरा पारिवारिक संबंध जुड़ा है.

Khamenei UP Connection: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की ख़बर से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश का एक शांत कस्बा किंटूर अचानक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया. बाराबंकी जिले का यह गांव केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि ईरान की इस्लामी क्रांति और धार्मिक नेतृत्व से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत का अहम केंद्र है.

किंटूर से खुमैन तक: 19वीं सदी में जुड़ी ऐतिहासिक कड़ी

बाराबंकी जिले का किंटूर गांव लंबे समय से शिया धार्मिक परंपरा और शिक्षा का केंद्र माना जाता रहा है. इतिहास बताता है कि यह गांव अयातुल्लाह रूहोल्लाह मुसावी खुमैनी के पूर्वजों का पैतृक स्थान था. खुमैनी, जिन्हें 1979 की इस्लामी क्रांति का मुख्य चेहरा और ईरान के इस्लामी गणराज्य का संस्थापक माना जाता है, इसी परिवार से जुड़े थे.

खुमैनी के दादा सैयद अहमद मुसावी का जन्म 19वीं सदी की शुरुआत में किंटूर में हुआ था. उच्च धार्मिक शिक्षा के लिए वे इराक के नजफ गए, जो शिया इस्लामी अध्ययन का प्रमुख केंद्र है. वर्ष 1834 में वे ईरान के खुमैन शहर में जाकर बस गए.

यहीं से परिवार की जड़ें ईरान में मजबूत हुईं और आगे चलकर यही वंश देश की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता तक पहुंचा. सैयद अहमद मुसावी अपने नाम के साथ ‘हिंदी’ शब्द जोड़ते थे, जो उनके भारतीय मूल को दर्शाता था. ईरानी रिकॉर्ड में भी इसका उल्लेख मिलता है.

Read More: UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

इस्लामी क्रांति और सत्ता का नया ढांचा

1979 में अयातुल्लाह रूहोल्लाह मुसावी खुमैनी ने शाह मोहम्मद रजा पहलवी की सत्ता को समाप्त कर इस्लामी गणराज्य की स्थापना की. इसके बाद वे ईरान के पहले सर्वोच्च नेता बने. उन्होंने देश की राजनीतिक व्यवस्था, विदेश नीति और धार्मिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया.

Read More: UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा

1989 में खुमैनी के निधन के बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद संभाला. उनका कार्यकाल चार दशक से अधिक समय तक चला. इस दौरान ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों, अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों का सामना किया. समर्थकों के लिए वे विदेशी प्रभाव के खिलाफ खड़े रहने वाले सशक्त धार्मिक नेता थे, जबकि आलोचकों ने उनके शासन को सख्त धार्मिक नियंत्रण से जोड़ा.

Read More: UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल

खामेनेई की मौत की खबर और किंटूर में शोक

ईरान पर हमले और खामेनेई के निधन की खबर सामने आते ही किंटूर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग उनके पैतृक संबंधों वाले घर पहुंचे. कोई मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम देख रहा था, तो कोई घर में लगी तस्वीरों के सामने खड़ा होकर दुआ कर रहा था.

परिवार से जुड़े सैय्यद निहाल अहमद काज़मी ने कहा कि यह खबर बेहद दुखद है और वे शांति की दुआ करते हैं. उनके बेटे सैय्यद आदिल काज़मी ने बताया कि उन्होंने खामेनेई को देखा नहीं, लेकिन घर में उनके नेतृत्व और संघर्ष की चर्चा हमेशा होती रही. पूरे क्षेत्र में मजलिस का आयोजन किया गया और लोगों ने अमन व भाईचारे की अपील की. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बढ़ता वैश्विक तनाव मानवता के लिए चिंता का विषय है.

ईरान में अगला सुप्रीम लीडर कौन?

खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उत्तराधिकारी को लेकर है. ईरान में सुप्रीम लीडर को ‘रहबर’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है मार्गदर्शक. यह पद राष्ट्रपति से भी अधिक शक्तिशाली होता है और सेना, न्यायपालिका व प्रमुख नीतिगत फैसलों पर अंतिम अधिकार रखता है.

सुप्रीम लीडर का चुनाव 88 मौलवियों की असेंबली करती है. हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकारी मीडिया फार्स समेत कई रिपोर्टों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बेटे मुजतबा खामेनेई संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से इस दिशा में तैयारी चल रही थी.

02 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर

Khamenei UP Connection: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की ख़बर से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश का एक शांत कस्बा किंटूर अचानक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया. बाराबंकी जिले का यह गांव केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि ईरान की इस्लामी क्रांति और धार्मिक नेतृत्व से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत का अहम केंद्र है.

किंटूर से खुमैन तक: 19वीं सदी में जुड़ी ऐतिहासिक कड़ी

बाराबंकी जिले का किंटूर गांव लंबे समय से शिया धार्मिक परंपरा और शिक्षा का केंद्र माना जाता रहा है. इतिहास बताता है कि यह गांव अयातुल्लाह रूहोल्लाह मुसावी खुमैनी के पूर्वजों का पैतृक स्थान था. खुमैनी, जिन्हें 1979 की इस्लामी क्रांति का मुख्य चेहरा और ईरान के इस्लामी गणराज्य का संस्थापक माना जाता है, इसी परिवार से जुड़े थे.

खुमैनी के दादा सैयद अहमद मुसावी का जन्म 19वीं सदी की शुरुआत में किंटूर में हुआ था. उच्च धार्मिक शिक्षा के लिए वे इराक के नजफ गए, जो शिया इस्लामी अध्ययन का प्रमुख केंद्र है. वर्ष 1834 में वे ईरान के खुमैन शहर में जाकर बस गए.

यहीं से परिवार की जड़ें ईरान में मजबूत हुईं और आगे चलकर यही वंश देश की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता तक पहुंचा. सैयद अहमद मुसावी अपने नाम के साथ ‘हिंदी’ शब्द जोड़ते थे, जो उनके भारतीय मूल को दर्शाता था. ईरानी रिकॉर्ड में भी इसका उल्लेख मिलता है.

इस्लामी क्रांति और सत्ता का नया ढांचा

1979 में अयातुल्लाह रूहोल्लाह मुसावी खुमैनी ने शाह मोहम्मद रजा पहलवी की सत्ता को समाप्त कर इस्लामी गणराज्य की स्थापना की. इसके बाद वे ईरान के पहले सर्वोच्च नेता बने. उन्होंने देश की राजनीतिक व्यवस्था, विदेश नीति और धार्मिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया.

1989 में खुमैनी के निधन के बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद संभाला. उनका कार्यकाल चार दशक से अधिक समय तक चला. इस दौरान ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों, अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों का सामना किया. समर्थकों के लिए वे विदेशी प्रभाव के खिलाफ खड़े रहने वाले सशक्त धार्मिक नेता थे, जबकि आलोचकों ने उनके शासन को सख्त धार्मिक नियंत्रण से जोड़ा.

खामेनेई की मौत की खबर और किंटूर में शोक

ईरान पर हमले और खामेनेई के निधन की खबर सामने आते ही किंटूर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग उनके पैतृक संबंधों वाले घर पहुंचे. कोई मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम देख रहा था, तो कोई घर में लगी तस्वीरों के सामने खड़ा होकर दुआ कर रहा था.

परिवार से जुड़े सैय्यद निहाल अहमद काज़मी ने कहा कि यह खबर बेहद दुखद है और वे शांति की दुआ करते हैं. उनके बेटे सैय्यद आदिल काज़मी ने बताया कि उन्होंने खामेनेई को देखा नहीं, लेकिन घर में उनके नेतृत्व और संघर्ष की चर्चा हमेशा होती रही. पूरे क्षेत्र में मजलिस का आयोजन किया गया और लोगों ने अमन व भाईचारे की अपील की. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बढ़ता वैश्विक तनाव मानवता के लिए चिंता का विषय है.

ईरान में अगला सुप्रीम लीडर कौन?

खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उत्तराधिकारी को लेकर है. ईरान में सुप्रीम लीडर को ‘रहबर’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है मार्गदर्शक. यह पद राष्ट्रपति से भी अधिक शक्तिशाली होता है और सेना, न्यायपालिका व प्रमुख नीतिगत फैसलों पर अंतिम अधिकार रखता है.

सुप्रीम लीडर का चुनाव 88 मौलवियों की असेंबली करती है. हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकारी मीडिया फार्स समेत कई रिपोर्टों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बेटे मुजतबा खामेनेई संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से इस दिशा में तैयारी चल रही थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
15 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ जातकों को करियर और...
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

Follow Us