Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पंचायत भवन का ताला तोड़ हजारों का सामान ले भागे चोर ! सीसीटीवी भी तोड़ दिया

Fatehpur News: फतेहपुर में पंचायत भवन का ताला तोड़ हजारों का सामान ले भागे चोर ! सीसीटीवी भी तोड़ दिया
फतेहपुर का करसवां पंचायत भवन : File Photo Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लगातार चोरी की घटनाओं से जनपद दहल उठा है. शहर के बाद गांवों में चोरों ने धावा बोल दिया है. ताजा मामला गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) क्षेत्र के करसवां ग्राम पंचायत है जहां पंचायत भवन का ताला तोड़ सारा सामान चोर ले उड़े. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ताबड़तोड हो रही चोरियों से जनपद दहल उठा है. रात के सन्नाटे को छोड़िए दिन के उजाले में भी लोग सुरक्षित नहीं रहे हैं. शहर में दिनदहाड़े भीड़-भीड़ वाले इलाकों से लोगों की बाइक और फोर व्हीलर उठाने में चोरों को कोई संकोच नहीं रहा.

अब गांव भी चोरों की जद में आ चुके हैं. ताज़ा मामला गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) क्षेत्र के करसवां ग्राम पंचायत का है जहां शुक्रवार की रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़ कर सारा सामान उठा ले गए हैं. 

पंचायत भवन का ताला तोड़ उठा ले गए सामान, CCTV भी तोड़ दिया 

फतेहपुर (Fatehpur) के करसवां ग्राम पंचायत में बीते शुक्रवार की रात चोरों ने पंचायत भवन को अपना निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि पंचायत भवन के अंदर रखे कम्प्यूटर का सारे सामान सहित दो बैट्री, इन्वार्टर और सीसीटीवी का डीबीआर भी चोर चुराकर रफूचक्कर हो गये.

जानकारी के मुताबिक जाते समय शातिरों ने पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरे को भी तोड़ दिया. ग्राम प्रधान के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस से की गई है. वहीं युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए गाजीपुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित उन्हें किसी भी प्रकार की लिखित तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us