Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पति की अंतिम निशानी को जन्म देकर अली में मिली जरीना ! बेटियों का चेहरा देखना भी नसीब ना हुआ

Fatehpur News: पति की अंतिम निशानी को जन्म देकर अली में मिली जरीना ! बेटियों का चेहरा देखना भी नसीब ना हुआ
फतेहपुर में दो बच्चियों को जन्म देते ही प्रसूता की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बार फिर एक महिला प्राइवेट अस्पताल का शिकार हो गई. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के पक्का तालाब की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Fatehpur Hospital News: यूपी के फतेहपुर में गलत इलाज के चलते लगातार हो रही मौतों पर जिला प्रशासन पूरी मौन दिखाई दे रहा है. बीते दिनों कोराई स्वास्थ्य केंद्र की जीएनएम गीता उत्तम के बेनामी नर्सिंग होम में गलत इलाज के बाद प्रसूता की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार को सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में एक प्रसूता ने दम तोड़ दिया.

कार्रवाई के नाम पर टीम गठित होगी लेकिन कुछ दिन बाद फिर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा. जिले में हावी सिंडिकेट के चलते महकमा नतमस्तक दिखाई दे रहा है. गरीब की मौत से इसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. 

छः माह पहले पति का हुआ था इंतकाल

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) के डेरा की रहने वाली जरीना (30) के पति अली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि उस वक्त जरीना तीन माह की गर्भवती थी. पति के इंतकाल के बाद और गर्भवती होने के चलते वो हुसैनगंज (Husainganj) क्षेत्र मायके महोई मकनपुर में रहने लगी.

पति की मौत के बाद सदमे में जी रही जरीना के लिए वो वक्त भी आ गया जिसका वो इंतजार कर रही थी. शनिवार को प्रसव पीटा के चलते उसे क्षेत्र के पीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया. जिला अस्पताल में प्रसूता भर्ती हुई और उसका इलाज शुरू कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

आशा बहू ने घुमाया दिमाया दिमाग, शुरू हुआ सांठ गांठ का सिस्टम

जिला अस्पताल तो जिला अस्पताल है. इलाज में थोड़ी देरी क्या हुई की आशा बहू ने परिजनों का दिमाग घुमाना शुरू कर दिया और अपने तिकड़मी मनसूबे से कहा कि इसे प्राइवेट अस्पताल ले जाना चाहिए. घबराए परिजन उसके बहकावे में आ गए. एक फोन घुमाते ही नर्सिंग होम की गाड़ी जिला अस्पताल पहुंच गई.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पक्का तालाब स्थित अस्पताल पहुंचने के बाद पैसों के तिकड़मी ने महिला का इलाज करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जरीना का ऑपरेशन कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया लेकिन उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. जरीना अपनी बच्चियों की पहली झलक भी ना देख पाई.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

परिजनों ने काटा जमकर हंगामा, भाजपा नेता ने खोल दिया पैसों का पिटारा

जरीना की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा. देखते ही देखते आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. मामले को बढ़ता देख अस्पताल संचालक और उसका भाजपा नेता भाई परिजनों से सौदे बाजी करने लगे.

सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भाजपा नेता ने सब तरीके से ऑफर दे डाला. आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया. मीडिया को जानकारी देते हुए संचालक राकेश साहू ने बताया कि किसी भी प्रकार का गलत इलाज नहीं किया गया है. परिजनों का आरोप बेबुनियाद है. 

दो डॉक्टरों की टीम करेगी जांच, गलती पर होगी कार्रवाई 

जरीना की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं सीएमओ डा. राजीव नयन गिरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो डाक्टरों की जांच कमेटी पोस्टमार्टम से लेकर अस्पताल की जांच करेगी. गलती होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us