Fatehpur Police News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में राहगीरों से अभद्रता की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और चौकी इंचार्ज की वर्दी तक फट गई। पुलिस ने सिपाही सहित 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां चोरी के आरोप में एक नाबालिग छात्र को बालिग दर्शाकर जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगा है. छात्र हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था, लेकिन जेल जाने के कारण उसकी परीक्षा छूट गई. होमगार्ड पद पर तैनात उसकी मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले को सार्वजनिक किया है. एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर हुई इस मारपीट में दोनों घायल हो गए. घटना ने पुलिस की अनुशासन व्यवस्था और सार्वजनिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में पुलिस की वर्दी पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. हत्या में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने के आरोप में लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है. Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के चर्चित अधिवक्ता जयराम मान सिंह हत्याकांड की जांच पर सवाल उठने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. सीओ सिटी को हटा दिया गया है और सदर कोतवाल को लाइन हाज़िर कर दिया गया. एसपी की इस कार्रवाई से जिलेभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं. Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और तमंचे के बल पर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. Fatehpur News: रिटायरमेंट से पहले बुझ गया वर्दीधारी का सफर, सड़क हादसे में दरोगा रामाश्रय भारती की मौत
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के कल्यानपुर थाने में तैनात दरोगा रामाश्रय भारती का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया. रिटायरमेंट से मात्र 16 महीने पहले हुई इस मौत से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है. Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारी नेता को खेत से उठा लाई पुलिस ! मारपीट और अभद्रता का आरोप, व्यापारियों में रोष
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राधानगर पुलिस पर व्यापारी नेता विनोद कुमार साहू को खेत से जबरन उठाकर थाने ले जाने, गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है. व्यापारी नेताओं ने SP से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरे व्यापारी वर्ग में घटना को लेकर रोष है. Fatehpur News: खनन क्षेत्रों के थानों के लिए लगती है लाखों की बोली ! फंटियों से तय होती है वसूली, ग़ज़ब का सिस्टम है
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एटीएफ की कार्रवाई के बाद खनन माफिया, पुलिस और अफसरों की सांठगांठ उजागर हो रही है. खनन क्षेत्रों के थानों पर लाखों की बोली लगने और फंटियों के जरिए वसूली तय होने का खेल सालों से चल रहा है. इस क्षेत्रों में थानेदारी के लिए लोग गणेश परिक्रमा भी करते हैं और देखते ही देखते अकूत संपत्तियों के मालिक बन जाते हैं. Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस और बदमाशों की आमने-सामने मुठभेड़ ! लूटकांड के तीन आरोपी धराए, एक के पैर में लगी गोली
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए. एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, बाइक और लूटे गए रुपए बरामद किए हैं. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. Fatehpur News: फतेहपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, 13 गिरफ्तार ! कई जगहों पर छापेमारी से मचा हड़कंप
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
दीवाली से पहले फतेहपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी जब्त की गई. पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अभियान जारी है. Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का गज़ब कारनामा ! एक लाख की बरामदगी दिखाकर डकार गए 15 लाख
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले की राधानगर पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है. चोरी की घटना में पकड़े गए दो आरोपियों ने 16 लाख रुपये मिलने की बात कबूल की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक लाख की बरामदगी दिखाकर बाकी रकम गायब कर दी. व्यापारियों ने एसपी से शिकायत कर जांच की मांग की है. 