Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
फतेहपुर के बिंदकी में नव दंपत्ति ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में गुरुवार रात नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहले पति ने जान दी, फिर पुलिस की मौजूदगी के दौरान पत्नी ने भी फांसी लगा ली. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाराती नगर में गुरुवार रात नवविवाहित दंपत्ति ने एक के बाद एक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महज पांच महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले इस दंपत्ति की मौत ने पूरे कस्बे को झकझोर कर रख दिया है.

पांच महीने पहले प्रेम विवाह, किराए के मकान में थे दंपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी 28 वर्षीय अमरजीत कुशवाहा ने करीब पांच महीने पहले अपने ही गांव की रहने वाली रेखा से प्रेम विवाह किया था. दोनों ने सामाजिक बंधनों और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच साथ जीवन बिताने का फैसला किया था. शादी के बाद कुछ समय तक दोनों गांव में रहे, लेकिन बाद में बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहने लगे. बीते करीब एक महीने से दंपत्ति यहीं रह रहा था.

पति ने सबसे पहले उठाया खौफनाक कदम

गुरुवार रात किसी बात को लेकर अमरजीत और उसकी पत्नी रेखा के बीच विवाद हो गया. विवाद किस मुद्दे पर हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद अमरजीत गुस्से और मानसिक तनाव में सबसे ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया. कुछ देर बाद उसने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब रेखा वहां पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका देखकर वह चीख पड़ी. उसकी चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.

पुलिस पहुंची, शव उतारते समय पत्नी अचानक हुई गायब

घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक और स्थानीय लोग बिंदकी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और अमरजीत के शव को फंदे से उतारने की प्रक्रिया शुरू की. इसी दौरान पत्नी रेखा अचानक वहां से गायब हो गई. शुरुआत में किसी को इस पर ज्यादा ध्यान नहीं गया, लेकिन जब कुछ देर बाद उसकी तलाश शुरू हुई तो सभी के होश उड़ गए. रेखा मकान की छत पर रेलिंग से कपड़े सुखाने के लिए बंधी डोरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

एक ही रात में दो मौतों से कस्बे में मचा हड़कंप

पति और पत्नी की एक के बाद एक मौत की खबर फैलते ही मोहल्ला बाराती नगर में अफरा-तफरी मच गई. देर रात बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लिया. रात करीब एक बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. नवविवाहित दंपत्ति की इस दर्दनाक मौत से पूरे कस्बे में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने दोनों को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और हर पहलू से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us