Fatehpur News Today
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में औचक छापेमारी की. जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पतालों और क्लीनिकों को सीज कर दिया गया, जबकि एक क्लीनिक को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए. Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला इटरौरा-भसरौल मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा. सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. लोक निर्माण विभाग ने ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और 25 जुलाई से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने थरियांव ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शासन को प्रस्ताव भेजने की अपील की। उनका कहना है कि बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विकास को देखते हुए यह फैसला क्षेत्र के हित में होगा. Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर जिले के हथगाम और हुसैनगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार सुबह नहर किनारे तीन गोवंशों के कटे सिर और अन्य अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही ग्रामीणों, हिंदूवादी संगठनों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित करते हुए जांच शुरू कर दी है. Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. अभिनव शुक्ला ने 603 अंक और 99.53 पर्सेंटाइल हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. बेटे की सफलता पर पिता की आंखें नम हो गईं. वहीं जिले के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन अंक और ऑल इंडिया रैंक हासिल कर मेडिकल क्षेत्र की ओर मजबूत कदम बढ़ाए. Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने घेराबंदी के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से हथियार, मोबाइल, नकदी, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ. Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 12 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) ने पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने के मामले में पत्नी और उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जबकि सास को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया. Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में 7.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद पंचायत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. जांच में शौचालय, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, आरसीसी और अन्य निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के राजकीय आईटीआई परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें 10 कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कौशल विकास मिशन और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद रोजगार का अवसर मिलेगा. 15 जुलाई को कौशल प्रदर्शनी भी आयोजित होगी. Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है. सोमवार को थरियांव पूर्वी बाईपास स्थित एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल को अनियमितताएं मिलने और नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न देने पर सीज कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया. कई जिलों के एसडीएम और उपजिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. फतेहपुर में भी तीन एसडीएम बदले गए हैं, जबकि एक नए अधिकारी की तैनाती की गई है. 