Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर आज की न्यूज़

उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर रियाज कुरैशी तथा उसका भाई इसरार कुरैशी घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया. मौके से तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक, धारदार हथियार, रस्सी, त्रिपाल और एक जीवित गोवंश बरामद किया गया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पूर्व राज्य मंत्री और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने और गोली मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरी पोस्ट के बाद पूर्व मंत्री के करीबियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. हथगाम थाने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की. एडीएम विनय पाण्डेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश ने भारी पुलिस बल के साथ हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की. जांच के दौरान कार्यालय परिसर से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बड़े साले को बहाने से साथ ले जाकर गायब कर दिया. इसके बाद देर रात घर में सो रहे छोटे साले, उसके भतीजों समेत पांच लोगों पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है. पुलिस जांच में जुटी.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान फतेहपुर के चौधराना निवासी और इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दूसरी बार "उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2025-26" से सम्मानित किया गया. लखनऊ राजभवन में आयोजित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की वार्षिक बैठक में राज्यपाल एवं सोसाइटी की अध्यक्षा आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के प्रमुख व्यापारिक कस्बों में 100 से अधिक व्यापारियों से संपर्क किया. वहीं, व्यापारियों के शोषण, उत्पीड़न या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में अधिकारियों की सूची तैयार कर लखनऊ में संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सौंपने की बात भी कही गई है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने विद्यालय संचालक और मामले में आरोपी राकेश त्रिवेदी गंभीर आरोप लगाए हैं. संतोष द्विवेदी ने राकेश त्रिवेदी को 'शिक्षा माफिया' बताते हुए उनके विद्यालयों में छात्रों के साथ मारपीट, जुर्माना और जबरन वसूली जैसे आरोप लगाए हैं. उन्होंने खागा में छात्रा की मौत की पुरानी घटना का भी जिक्र किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी. उन्होंने भाजपा के एक मंत्री पर राकेश त्रिवेदी को बचाने का आरोप भी लगाया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर फतेहपुर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक स्कूल के CCTV फुटेज में छात्र के साथ मारपीट की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊपरी सीने और पेट के हिस्से में चोट के साथ कुछ पसलियों में फ्रैक्चर मिला है. अब पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएट कराने और मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ राय लेने की तैयारी कर रही है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है. वर्तमान CMO डॉ. उदयभान सिंह ने तत्कालीन प्रभारी CMO डॉ. इम्तियाज अहमद से आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा है. नियुक्ति के लिए सक्षम आदेश, शासनादेश, वित्तीय स्वीकृति, विज्ञापन, चयन प्रक्रिया और संबंधित अभिलेख तलब किए गए हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. जब पुलिस कप्तान से उसे न्याय नहीं मिला तो वो प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं. फहमीदा का कहना है कि पिता और भाई की मौत के बाद यही मकान उनके लिए आखिरी निशानी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा फतेहपुर में साइबर अपराधियों ने ग्राम विकास अधिकारी यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा के संयुक्त बैंक खातों को निशाना बनाया. अलग-अलग तारीखों में दोनों खातों से कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए. रकम निकलने की जानकारी होने पर वीडीओ ने सदर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घर के अंदर चल रही चंगाई सभा पर पुलिस ने छापेमारी की. एक घर में कई महिलाओं के जुटने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके से बाइबिल की तीन पुस्तकें मिली हैं. महिला पर महिलाओं को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read More...