Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: ससुराल से गायब हुई नवविवाहिता ! अंतिम मैसेज में लिखा ‘मुझे बचाओ’, पुलिस पर आरोप, DM कार्यालय का घेराव

फतेहपुर ससुराल से गायब हो गई नवविवाहिता, DM कार्यालय का घेराव: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवविवाहिता राधिका के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है. रात 3 बजे आए मोबाइल मैसेज में उसने खुद को खतरे में बताया था. मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए DM कार्यालय का घेराव किया. पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना के बनारसी का पुरवा में राधिका नाम की नवविवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद मामला गर्मा गया है. घटना से कुछ घंटे पहले आए भयावह संदेश ने परिवार की चिंता को और बढ़ा दिया है. कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने जिले के DM कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस जांच में जुटी है.

रात 3 बजे आया था मैसेज, मुझे बचा लो

बीते 4 दिसंबर की रात करीब 3 बजे राधिका के भाई सौरभ के मोबाइल पर बहन का एसएमएस आया—‘मुझको बचाओ ये लोग मुझे मार रहे हैं.’ यह संदेश परिवार को अंदर तक हिला गया. सुबह जब वे ससुराल पहुंचे तो राधिका गायब मिली और उसका मोबाइल फोन बंद था. ससुराल वालों ने उसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी, जिससे परिवार की शंकाएं गहरी होती चली गईं. घटना के बाद गांव में भी बेचैनी का माहौल बन गया है.

दहेज को लेकर बढ़ा विवाद, हत्या की आशंका

मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर की रहने वाली राधिका (20) की शादी 5 जून 2025 ललौली थाना क्षेत्र के बनारसी का पुरवा के रहने वाले दीपू सिंह से हुई थी. राधिका के माता पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने 2 लाख रुपये नकद और दहेज का पूरा सामान दिया था.

इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था. पति दीपू, ससुर राजा सिंह, सास और जेठ-जेठानियों मुकेश, दिलवर व वीर सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं. परिवार का कहना है कि मांग पूरी न होने पर राधिका को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी.

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

सवेरे पहुंचा परिवार, खाली मिला कमरा

राधिका के आखिरी संदेश के बाद जैसे ही सुबह में परिवार ससुराल पहुंचा, वहां का दृश्य उन्हें और परेशान कर गया. घर पर मौजूद लोगों ने कहा कि वे नहीं जानते कि राधिका कहां गई. उसका मोबाइल भी बंद था. मायकेवालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने न तो खोज की, न ही पुलिस को तुरंत सूचना दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

परिवार को शक है कि दहेज के विवाद के चलते उनकी बेटी को गायब किया गया है. हालांकि राधिका के ससुराल की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो भी वायरल है जिसमें वो मारपीट की बात स्वीकार कर रही है, हालांकि युगान्तर प्रवाह वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

परिजनों ने DM कार्यालय का किया घेराव

कार्रवाई न होने से नाराज राधिका के माता-पिता श्यामलाल और शिवकली ग्रामीणों के साथ DM कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने नारेबाजी की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना ललौली और SP फतेहपुर को भी सूचना दी, लेकिन छह दिन गुजर गए और राधिका का कुछ पता नहीं लगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी बेटी की तलाश तेज नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे.

छह पर केस, जांच टीम गठित

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पति सहित छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी. जिला प्रशासन ने भी एक विशेष टीम बनाकर मामले की गहन जांच का दावा किया है.

समझाने के बाद परिवार और ग्रामीण वहां से लौटे, लेकिन राधिका की गुमशुदगी को लेकर डर और बेचैनी अभी भी कायम है. राधिका चार बहनों में दूसरी थी. उसकी बहनें विनीता, नीलम, मनीषा और भाई गगन, साहिल व सौरभ लगातार उसकी तलाश में चिंतित हैं.

09 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: ससुराल से गायब हुई नवविवाहिता ! अंतिम मैसेज में लिखा ‘मुझे बचाओ’, पुलिस पर आरोप, DM कार्यालय का घेराव

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना के बनारसी का पुरवा में राधिका नाम की नवविवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद मामला गर्मा गया है. घटना से कुछ घंटे पहले आए भयावह संदेश ने परिवार की चिंता को और बढ़ा दिया है. कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने जिले के DM कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस जांच में जुटी है.

रात 3 बजे आया था मैसेज, मुझे बचा लो

बीते 4 दिसंबर की रात करीब 3 बजे राधिका के भाई सौरभ के मोबाइल पर बहन का एसएमएस आया—‘मुझको बचाओ ये लोग मुझे मार रहे हैं.’ यह संदेश परिवार को अंदर तक हिला गया. सुबह जब वे ससुराल पहुंचे तो राधिका गायब मिली और उसका मोबाइल फोन बंद था. ससुराल वालों ने उसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी, जिससे परिवार की शंकाएं गहरी होती चली गईं. घटना के बाद गांव में भी बेचैनी का माहौल बन गया है.

दहेज को लेकर बढ़ा विवाद, हत्या की आशंका

मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर की रहने वाली राधिका (20) की शादी 5 जून 2025 ललौली थाना क्षेत्र के बनारसी का पुरवा के रहने वाले दीपू सिंह से हुई थी. राधिका के माता पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने 2 लाख रुपये नकद और दहेज का पूरा सामान दिया था.

इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था. पति दीपू, ससुर राजा सिंह, सास और जेठ-जेठानियों मुकेश, दिलवर व वीर सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं. परिवार का कहना है कि मांग पूरी न होने पर राधिका को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी.

सवेरे पहुंचा परिवार, खाली मिला कमरा

राधिका के आखिरी संदेश के बाद जैसे ही सुबह में परिवार ससुराल पहुंचा, वहां का दृश्य उन्हें और परेशान कर गया. घर पर मौजूद लोगों ने कहा कि वे नहीं जानते कि राधिका कहां गई. उसका मोबाइल भी बंद था. मायकेवालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने न तो खोज की, न ही पुलिस को तुरंत सूचना दी.

परिवार को शक है कि दहेज के विवाद के चलते उनकी बेटी को गायब किया गया है. हालांकि राधिका के ससुराल की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो भी वायरल है जिसमें वो मारपीट की बात स्वीकार कर रही है, हालांकि युगान्तर प्रवाह वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

परिजनों ने DM कार्यालय का किया घेराव

कार्रवाई न होने से नाराज राधिका के माता-पिता श्यामलाल और शिवकली ग्रामीणों के साथ DM कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने नारेबाजी की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना ललौली और SP फतेहपुर को भी सूचना दी, लेकिन छह दिन गुजर गए और राधिका का कुछ पता नहीं लगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी बेटी की तलाश तेज नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे.

छह पर केस, जांच टीम गठित

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पति सहित छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी. जिला प्रशासन ने भी एक विशेष टीम बनाकर मामले की गहन जांच का दावा किया है.

समझाने के बाद परिवार और ग्रामीण वहां से लौटे, लेकिन राधिका की गुमशुदगी को लेकर डर और बेचैनी अभी भी कायम है. राधिका चार बहनों में दूसरी थी. उसकी बहनें विनीता, नीलम, मनीषा और भाई गगन, साहिल व सौरभ लगातार उसकी तलाश में चिंतित हैं.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us