लखनऊ
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
और पढ़ें... UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. 29 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी. चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जबकि अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर समेत कई स्थानों पर रामायण पाठ, दीपदान और भजन कार्यक्रम होंगे. Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. तत्कालीन प्रमुख सचिव और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. 1198 पदों पर हुई इस भर्ती में नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे. तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल भी शासन में लंबित है. UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रकम से अलग विवेचना कक्ष, नए हॉस्टल-बैरक, पुलिस कार्यालय, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्रीवाल और दूसरे जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे. अलग-अलग जिलों में होने वाले इन कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सेवाएं देने का अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रही है. वर्तमान में सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी से मूसलाधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है. वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज समेत कुछ जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है. राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को लगातार निगरानी और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं. मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है. उनकी सेवा अवधि बढ़ने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह हुसड़िया चौराहे के पास अपने किराए के घर पहुंचा, जहां बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. मृतका दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं. पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा था. UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर UPPCL ने सख्त रुख अपनाया है. फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जबकि बरेली के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. कई अन्य अभियंताओं को भी चेतावनी मिली है. ऊर्जा विभाग ने साफ किया कि कनेक्शन के आवेदन लंबित रखने पर अब जिम्मेदारी तय होगी. Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उचित मूल्य दुकानदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. साथ ही उन्हें अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से पहचान मिलेगी. केंद्र से अतिरिक्त 25 रुपये की मांग भी की गई है. Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 28 साल पहले मुंबई कमाने गया युवक लापता हो गया था. परिवार ने उसे मृत मानकर उसकी तेरहवीं तक कर दी थी. अब वह अचानक जिंदा घर लौट आया है. मां-बेटे के भावुक मिलन ने पूरे गांव की आंखें नम कर दीं. Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन से बसपा समेत पूरे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. 