Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर

उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया. हादसे में 48 वर्षीय महिला नसरीन बानो की दर्दनाक मौत हो गई. धमाका इतना शक्तिशाली था कि महिला का एक हाथ करीब 150 मीटर दूर जा गिरा. घर की छत में बड़ा गड्ढा हो गया और आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और उसकी अभिनेत्री प्रेमिका नेहा वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. करीब पांच साल तक चली सुनवाई में नौ गवाहों की गवाही और डीएनए जांच के साक्ष्य अहम साबित हुए. मां की हत्या के बाद अनाथ हुए नाबालिग बेटे को मुआवजा दिलाने के लिए भी अदालत ने सरकार से संस्तुति की है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है. हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी और दरोगा अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं स्पेशल टीम में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है. धर्मेंद्र कुमार सिंह को हथगाम थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश कुमार उमराव की सड़क हादसे में मौत हो गई. नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पुलिस और फिर बैंक में नौकरी हासिल की थी. मंगलवार शाम ड्यूटी से घर लौटते समय हुसैनगंज क्षेत्र में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. कानपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. नाराज हो गए. उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए. वहीं, संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 80 प्रतिशत तक पहुंचने तक सीएमओ का वेतन रोकने का आदेश दिया.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला किया गया था. हमले में युवक के सिर की हड्डी टूट गई थी. करीब 12 साल पुराने इस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास और 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. पल्लेदारों से भरे एक लोडर की ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में शनि और गुलाब की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. गैरइरादतन हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो ने मामा-भांजे समेत तीन आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने तीनों दोषियों पर 54-54 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह साल पुराने मामले में अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषियों पर कुल 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. पति को इंसाफ मिलने पर पत्नी सूरजकली भावुक हो गईं, जबकि बेटों नीरज और मनीष ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिलाओं समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह फतेहपुर के खजुहा स्थित ऐतिहासिक बावनी इमली की लोहे से बनी प्रतिकृति को व्यापारी नेता और ज्वेलरी क्राफ्टमैन बृजेश सोनी ने उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता को सौंपा है. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में 52 क्रांतिकारियों की शहादत की याद दिलाने वाली इस ऐतिहासिक धरोहर की प्रतिकृति को लखनऊ की ODOP गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा. इससे फतेहपुर के गौरवशाली इतिहास के साथ जिले के लौह फैब्रिकेशन उद्योग को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले झाड़ियों के बीच मिले 30 वर्षीय कय्यूम के शव की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, गांव की रहने वाली प्रीति और उसके पति कमलेश ने कथित तौर पर मिलकर कय्यूम की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
और पढ़ें...

Latest Posts