Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा

Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा
फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, कई पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल रडार में: Image Credit Original Source

फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बड़ा खुलासा हुआ. रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा सॉल्वर पकड़ा गया. उमेश मौर्य और कोचिंग संचालक आनंद श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज हुआ. डीआईओएस ने प्रबंधक और प्रधानाचार्या श्रद्धा सिंह के खिलाफ भी पत्र भेजकर कार्रवाई तेज की.

Fatehpur UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की सख्ती के बीच फतेहपुर से सॉल्वर कांड ने शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. हिंदी की परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह बैठा युवक रंगे हाथ पकड़ा गया. पूछताछ में कोचिंग संचालक का नाम सामने आया. अब स्कूल प्रबंधन पर भी शिकंजा कसता दिख रहा है.

परीक्षा केंद्र पर शक होते ही धरा गया सॉल्वर

जिले के 117 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षा का पहला दिन सामान्य रूप से चल रहा था. दो पालियों में 63 हजार 355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. लेकिन शहर के रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की हिंदी परीक्षा के दौरान मामला अचानक गंभीर हो गया.

केंद्र व्यवस्थापक मौनी गुप्त को एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के बाद खुलासा हुआ कि युवक असली परीक्षार्थी नहीं है बल्कि उसकी जगह परीक्षा दे रहा है. सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

प्रति पेपर एक हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

पकड़े गए युवक की पहचान उमेश मौर्य के रूप में हुई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह असली छात्र को नहीं जानता. उसे केवल रोल नंबर और केंद्र की जानकारी दी गई थी. उसने बताया कि मसवानी निवासी निजी कोचिंग संचालक आनंद श्रीवास्तव ने उसे परीक्षा में बैठने के लिए तैयार किया था. प्रति पेपर एक हजार रुपये देने की बात तय हुई थी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने उमेश मौर्य और आनंद श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया. इससे यह संकेत मिला कि परीक्षा में धांधली का संगठित नेटवर्क सक्रिय है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

प्रबंधक और प्रधानाचार्या श्रद्धा सिंह पर भी शिकंजा

जांच के दौरान सिविल लाइंस स्थित विवेकानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्या श्रद्धा सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई. जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले में विद्यालय प्रबंधन की संलिप्तता की जानकारी मिली है. इसके बाद थाने में पत्र देकर प्रबंधक और प्रधानाचार्या का नाम मुकदमे में जोड़ने के लिए कहा गया है. शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा-डीआईओएस

डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जिले के अन्य सभी परीक्षा केंद्रों की भी समीक्षा की जा रही है ताकि कहीं और ऐसी घटना न हो. शिक्षा विभाग अब परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और कड़ी करने की तैयारी में है. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में और नाम सामने आए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

पुलिस विवेचना में खुल सकते हैं और राज

राधानगर थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ डीआईओएस का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसे विवेचना में शामिल किया गया है. पुलिस का कहना है कि अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

फतेहपुर में सामने आया यह सॉल्वर कांड एक बार फिर साबित करता है कि परीक्षा माफिया अब भी सक्रिय हैं. प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us