Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा

फतेहपुर में विवाहिता का घर के अंदर मिला अधजला शव मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का घर के अंदर अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया. मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की. पोस्टमार्टम के बाद भी अंतिम संस्कार को लेकर तनाव बना रहा.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. घर के अंदर महिला का अधजला शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या बताया. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल और तनावपूर्ण हो गया और देर शाम तक हंगामा चलता रहा.

घर के अंदर मिला अधजला शव, सुबह फैली सनसनी

थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर अधजली हालत में मिला. मृतका की पहचान कमला देवी 33 वर्ष के रूप में हुई. बताया गया कि सुबह घर के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी.

जब आसपास के लोग पहुंचे तो कमला का शरीर बुरी तरह जला हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

दस साल पहले हुई थी शादी, मायके में पसरा मातम

मृतका कमला देवी थरियांव थाना क्षेत्र के नहवइया गांव निवासी रामगोपाल की पुत्री थीं. करीब दस वर्ष पहले उनका विवाह दिहुली गांव निवासी मुकेश लोधी के साथ हुआ था. शादी के बाद कमला ससुराल में रह रही थीं. मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया. पिता रामगोपाल, मां तारावती और अन्य परिजन तुरंत दिहुली गांव पहुंचे. बेटी की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने इसे साजिशन हत्या करार दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या का आरोप

मृतका के पिता रामगोपाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही कमला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. कई बार समझाने के बावजूद ससुरालियों का रवैया नहीं बदला.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने गैस सिलिंडर से आग लगाकर कमला की हत्या कर दी. मां तारावती ने भी बताया कि बेटी अक्सर प्रताड़ना की शिकायत करती थी. मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए साफ कहा कि यह दहेज हत्या का मामला है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, फिर हुआ हंगामा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया. मायके पक्ष ने ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया. परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक अड़े रहे. उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा.

पुलिस ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात किया गया. प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों से तहरीर मांगी गई थी. तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटी रही.

17 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. घर के अंदर महिला का अधजला शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या बताया. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल और तनावपूर्ण हो गया और देर शाम तक हंगामा चलता रहा.

घर के अंदर मिला अधजला शव, सुबह फैली सनसनी

थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर अधजली हालत में मिला. मृतका की पहचान कमला देवी 33 वर्ष के रूप में हुई. बताया गया कि सुबह घर के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी.

जब आसपास के लोग पहुंचे तो कमला का शरीर बुरी तरह जला हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

दस साल पहले हुई थी शादी, मायके में पसरा मातम

मृतका कमला देवी थरियांव थाना क्षेत्र के नहवइया गांव निवासी रामगोपाल की पुत्री थीं. करीब दस वर्ष पहले उनका विवाह दिहुली गांव निवासी मुकेश लोधी के साथ हुआ था. शादी के बाद कमला ससुराल में रह रही थीं. मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया. पिता रामगोपाल, मां तारावती और अन्य परिजन तुरंत दिहुली गांव पहुंचे. बेटी की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने इसे साजिशन हत्या करार दिया.

दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या का आरोप

मृतका के पिता रामगोपाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही कमला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. कई बार समझाने के बावजूद ससुरालियों का रवैया नहीं बदला.

आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने गैस सिलिंडर से आग लगाकर कमला की हत्या कर दी. मां तारावती ने भी बताया कि बेटी अक्सर प्रताड़ना की शिकायत करती थी. मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए साफ कहा कि यह दहेज हत्या का मामला है.

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, फिर हुआ हंगामा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया. मायके पक्ष ने ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया. परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक अड़े रहे. उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा.

पुलिस ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात किया गया. प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों से तहरीर मांगी गई थी. तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटी रही.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us