Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस कर्मी के फोटो खींचते ही फाड़ दी वर्दी ! एसपी आवास के निकट हुई घटना

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस कर्मी के फोटो खींचते ही फाड़ दी वर्दी ! एसपी आवास के निकट हुई घटना
यूपी के फतेहपुर में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी फाड़ने वाले पर दर्ज हुआ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक शख्स ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ते हुए अभद्रता की साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के बुलट चौराहे की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में यातायात (Traffic) का उल्लघन करने पर जब एक शख्स को पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवक भड़क गया. हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन तोड़ते हुए उनके सोल्डर नोंच लिए. मामला शुक्रवार सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के एसपी आवास के निकट बुलेट चौराहे का है.

जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल रामानंद यादव ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो देखते ही देखते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले गई.

यातायात का पालन कर रही थी पुलिस, शख्स ने फाड़ दी वर्दी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के बुलेट चौराहे पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी. हेड कांस्टेबल रामानंद यादव के साथ होमगार्ड सज्जन सिंह यादव और जगदीश सिंह ड्यूटी पर तैनात थे.

बताया जा रहा है कि तभी एसपी आवास के पास बने तिराहे की ओर से एक युवक मोटर साइकिल UP 71 AH 2120 से बिना डेलमेट के आ रहा था. बुलेट चौराहे पर पहुंचे ही हेड कांस्टेबल रामानंद यादव ने उसको रोकने का प्रयास किया तो युवक ने पुलिस कर्मी को धक्का देते हुए चौराहे की बगल वाली गली से भागने लगा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

रामानंद यादव ने दौड़ कर उसे पकड़ा और बिना हेलमेट के फोटो खीचीं तो युवक भड़क गया और मोबाइल छीन कर जमीन में पटक दिया. जानकारी के मुताबिक शख्स का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ उसने हेड कांस्टेबल से अभद्रता करते हुए उनके सोल्डर नोच लिए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कंट्रोल रूम में सूचना देते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

शहर के बुलेट चौहरे पर युवक द्वारा की गई अभद्रता से ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मियों ने उसको पकड़ते हुए कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले गई.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युसुफजई मुराइन टोला का रहने वाला मो. आसिफ (40) पुत्र मो. अहमद ने पुलिस कर्मी से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us