Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं से लामबंद हुआ सर्राफा संघ ! एसपी Dhawal Jaiswal से की सुरक्षा की मांग

Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं से लामबंद हुआ सर्राफा संघ ! एसपी Dhawal Jaiswal से की सुरक्षा की मांग
फतेहपुर एसपी धवल जायसवाल से मिलते सर्राफा एसोशिएशन के पदाधिकारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं से आहत सर्राफा एसोशिएशन अब लामबंद होता दिखाई दे रहा है. एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) से मिल त्वरित समाधान की बात कही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते 14 अगस्त की दोपहर चौक बाजार स्थित लालबाबू ज्वैलर्स की दुकान से अलग-अलग ग्रुप में आई महिलाओं ने 12 लाख की टप्पेबाजी करते हुए घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी.

15 दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है. नाराज व्यापारियों ने एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) से मिलकर कई सुरक्षा मांगों का ज्ञापन दिया है साथ ही ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है. 

फतेहपुर में लामबंद हुआ सर्राफा एसोसिएशन 

फतेहपुर (Fatehpur) सर्राफा व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के मद्देनजर सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ "पप्पन" की अगुवाई में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) से मिला.

बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने कई मांगों का हवाला देते हुए कड़ी सुरक्षा की बात कही है साथ ही लालबाबू ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े हुई 12 लाख की चोरी में अभी तक खुलासा ना होने पर नाराजगी व्यक्त की है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

क्या हैं व्यापारियों की सात सूत्री मांगे?

फतेहपुर सर्राफा एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बातचीत करते हुए कहा कि भय के आतंक में व्यापारी वर्ग आखिर कैसे काम कर पाएगा. उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाउजूद पुलिस हांथ पे हांथ रखे हुई बैठी है इन्हें व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

पप्पन कहते हैं कि यदि हमारी मांगों का जल्द से जल्द निराकरण नहीं निकला गया तो अब आंदोलन ही एक मात्र सहारा बचा है. जानिए क्या है व्यापारियों की मांगे... 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

पुलिस गश्त की व्यवस्थाः सर्राफा बाजार के प्रमुख क्षेत्रों जैसे चौराहा चौक, बाकरगंज पुलिस चौकी, देवीगंज सर्राफा मार्केट, हरिहरगंज, कलेक्टरगंज सर्राफा मार्केट, और पीलूतले से कोतवाली सर्राफा मार्केट तक नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त की व्यवस्था करना आवश्यक है. 

हथियार लाइसेंस आवंटनः वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है. सर्राफा व्यवसायियों को व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस जारी किए जाने चाहिए.

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रणः सर्राफा बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित असंगठित विक्रेताओं और अवैध दुकानों को तुरंत हटाया जाए, ताकि कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके.

सीसीटीवी कैमरों का पुनः संचालन और उन्नयनः बाकरगंज और चौक चौराहा एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में पहले से स्थापित सीसीटीवी कैमरे जो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं, वर्तमान में कार्यशील नहीं हैं इन कैमरों को पुनः चालू करने के साथ ही उनके रखरखाव और उन्नयन की व्यवस्था की जाए.

पूर्व घटनाओं की समीक्षा: पूर्व में घटित चोरी, लूटपाट, और अन्य आपराधिक 5 घटनाओं की पुनः समीक्षा आवश्यक है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. इन घटनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने से भविष्य में इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

यातायात नियमों का पालन: चौक बाजार रोड पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

व्यवसायियों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमः व्यापारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमितरूप से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाए.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us