Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur

उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे मां-बेटे को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया. बदमाश महिला के जेवर और कार की डिकी में रखे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद कैंसर पीड़ित महिला की तबीयत बिगड़ गई. पुलिस सीसीटीवी और बयानों के आधार पर जांच कर रही है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी पर 15 वर्षीय छात्रा से करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर छात्रा को फर्रुखाबाद ले जा रहा था. तलाश के दौरान दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों की कहासुनी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. परिजनों के पहुंचते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज फतेहपुर जिले के हथगाम और हुसैनगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार सुबह नहर किनारे तीन गोवंशों के कटे सिर और अन्य अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही ग्रामीणों, हिंदूवादी संगठनों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित करते हुए जांच शुरू कर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने घेराबंदी के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से हथियार, मोबाइल, नकदी, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 12 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) ने पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने के मामले में पत्नी और उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जबकि सास को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. लूट और चोरी के मामलों में वांछित एक शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि पत्नी ने पहले पति के सिर पर डंडे से हमला किया और फिर उसे चारपाई से बांधकर करंट लगाकर मारने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद भावुक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया. हालांकि उसकी हालत में सुधार होने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार शादी संपन्न कराई गई.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वर्ष 2014 की 9 लाख रुपये की चर्चित लूट के मामले में 12 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हसीनउल्ला को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अपनी पहचान छिपाकर कई राज्यों में ट्रक चालक बनकर रह रहा था और मंगलवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास दबोचा गया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव में बहन की शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं. संपत्ति बंटवारे और सहन की जमीन पर घेरा बांधने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई प्रद्युम्न निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Read More...