Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: वैज्ञानिक तरीके से करें उन्नत खेती ! प्रकृति का भी रहे ध्यान, फतेहपुर की पाठशालाओं में किसान हो रहे जागरूक

फतेहपुर में कृषि विभाग चला रहा है किसान पाठशाला: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर जनपद में रबी 2025-26 की तैयारी को लेकर कृषि विभाग द्वारा 294 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है. इन पाठशालाओं में किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकारी योजनाओं और प्राकृतिक कृषि के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि उत्पादन बढ़े और प्रकृति का संतुलन भी बना रहे.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में रबी सीजन में खेती की दिशा और दशा बदलने की तैयारी तेज हो गई है. खेतों में केवल फसल उगाने नहीं बल्कि वैज्ञानिक सोच और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर खेती करने का संदेश अब गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है. इसी उद्देश्य से 12 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच जनपद की सभी न्याय पंचायतों के अंतर्गत 294 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय किसान गोष्ठी और किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है.

जिलेभर में चला जागरूकता अभियान, किसान बढ़ा रहे ज्ञान

जिले में आयोजित हो रही किसान पाठशालाएं रबी फसलों की तैयारी का एक व्यापक और सुनियोजित अभियान बन चुकी हैं. इन पाठशालाओं के माध्यम से किसानों को यह समझाया जा रहा है कि बदलते मौसम और बढ़ती लागत के दौर में परंपरागत खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना कितना जरूरी है. कृषि विभाग का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि किसान बुवाई से लेकर कटाई तक बेहतर निर्णय ले सकें और उत्पादन के साथ आय भी बढ़ा सकें.

ग्राम सलेमाबाद में किसान पाठशाला ने बढ़ाया उत्साह

18 दिसंबर को भिटौरा ब्लाक के ग्राम सलेमाबाद में आयोजित किसान पाठशाला किसानों के बीच चर्चा का केंद्र बनी. इस कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, रंजीत कुमार चौरसिया उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सहित कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे.

बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि अब किसान केवल परंपरा पर नहीं बल्कि जानकारी और विज्ञान पर आधारित खेती की ओर बढ़ रहे हैं. किसानों ने खुलकर सवाल पूछे और अपनी समस्याएं साझा कीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे

योजनाओं की जानकारी से सशक्त हो रहे किसान

किसान पाठशाला में किसानों को पीएम प्रणाम योजना, विभिन्न पारिस्थिकी योजना, खेत तालाब योजना, पीडीडीकेएसवाई, एनएमएसए, डब्लूडीसी योजना, पीएम कुसुम, पीएम सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्ररी, एफपीओ, एनएफएसएम, कृषि यंत्रीकरण योजना, एनएमईओ, एनएमएनएफ और प्राकृतिक खेती योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने सरल भाषा में समझाया कि इन योजनाओं का सही उपयोग कर किसान खेती की लागत घटा सकते हैं और सरकारी सहायता का पूरा लाभ ले सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना

वैज्ञानिक खेती के साथ प्राकृतिक संतुलन पर जोर

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत खेती का मतलब केवल अधिक पैदावार नहीं बल्कि मिट्टी, पानी और पर्यावरण की रक्षा भी है.

Read More: UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने पर विशेष जोर दिया. साथ ही प्राकृतिक खेती को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसान लंबे समय तक लाभ में रहते हैं.

संवाद और सीख का मजबूत मंच बनी किसान पाठशालाएं

जनपद में चल रही किसान पाठशालाएं अब केवल जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं रह गई हैं, बल्कि यह किसानों के लिए सीख और संवाद का मजबूत मंच बन गई हैं.

यहां किसान अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और विशेषज्ञों से सीधे समाधान पा रहे हैं. कृषि विभाग का यह प्रयास न केवल रबी 2025-26 को सफल बनाने की दिशा में अहम है, बल्कि आने वाले वर्षों में टिकाऊ और लाभकारी खेती की नींव भी रख रहा है.

20 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: वैज्ञानिक तरीके से करें उन्नत खेती ! प्रकृति का भी रहे ध्यान, फतेहपुर की पाठशालाओं में किसान हो रहे जागरूक

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में रबी सीजन में खेती की दिशा और दशा बदलने की तैयारी तेज हो गई है. खेतों में केवल फसल उगाने नहीं बल्कि वैज्ञानिक सोच और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर खेती करने का संदेश अब गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है. इसी उद्देश्य से 12 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच जनपद की सभी न्याय पंचायतों के अंतर्गत 294 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय किसान गोष्ठी और किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है.

जिलेभर में चला जागरूकता अभियान, किसान बढ़ा रहे ज्ञान

जिले में आयोजित हो रही किसान पाठशालाएं रबी फसलों की तैयारी का एक व्यापक और सुनियोजित अभियान बन चुकी हैं. इन पाठशालाओं के माध्यम से किसानों को यह समझाया जा रहा है कि बदलते मौसम और बढ़ती लागत के दौर में परंपरागत खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना कितना जरूरी है. कृषि विभाग का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि किसान बुवाई से लेकर कटाई तक बेहतर निर्णय ले सकें और उत्पादन के साथ आय भी बढ़ा सकें.

ग्राम सलेमाबाद में किसान पाठशाला ने बढ़ाया उत्साह

18 दिसंबर को भिटौरा ब्लाक के ग्राम सलेमाबाद में आयोजित किसान पाठशाला किसानों के बीच चर्चा का केंद्र बनी. इस कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, रंजीत कुमार चौरसिया उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सहित कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे.

बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि अब किसान केवल परंपरा पर नहीं बल्कि जानकारी और विज्ञान पर आधारित खेती की ओर बढ़ रहे हैं. किसानों ने खुलकर सवाल पूछे और अपनी समस्याएं साझा कीं.

योजनाओं की जानकारी से सशक्त हो रहे किसान

किसान पाठशाला में किसानों को पीएम प्रणाम योजना, विभिन्न पारिस्थिकी योजना, खेत तालाब योजना, पीडीडीकेएसवाई, एनएमएसए, डब्लूडीसी योजना, पीएम कुसुम, पीएम सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्ररी, एफपीओ, एनएफएसएम, कृषि यंत्रीकरण योजना, एनएमईओ, एनएमएनएफ और प्राकृतिक खेती योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने सरल भाषा में समझाया कि इन योजनाओं का सही उपयोग कर किसान खेती की लागत घटा सकते हैं और सरकारी सहायता का पूरा लाभ ले सकते हैं.

वैज्ञानिक खेती के साथ प्राकृतिक संतुलन पर जोर

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत खेती का मतलब केवल अधिक पैदावार नहीं बल्कि मिट्टी, पानी और पर्यावरण की रक्षा भी है.

उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने पर विशेष जोर दिया. साथ ही प्राकृतिक खेती को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसान लंबे समय तक लाभ में रहते हैं.

संवाद और सीख का मजबूत मंच बनी किसान पाठशालाएं

जनपद में चल रही किसान पाठशालाएं अब केवल जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं रह गई हैं, बल्कि यह किसानों के लिए सीख और संवाद का मजबूत मंच बन गई हैं.

यहां किसान अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और विशेषज्ञों से सीधे समाधान पा रहे हैं. कृषि विभाग का यह प्रयास न केवल रबी 2025-26 को सफल बनाने की दिशा में अहम है, बल्कि आने वाले वर्षों में टिकाऊ और लाभकारी खेती की नींव भी रख रहा है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां ई-रिक्शा से कपड़े बेचने वाले गरीब युवक के नाम पर...
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

Follow Us