Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In UP: फतेहपुर में कारोबारी जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, जिले में दहशत

फतेहपुर में कारोबारी जमींदार जयराज सिंह की हत्या से सनसनी: Image Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कारोबारी और वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई. मैनेजर के साथ बाग गए जयराज का शव खेत में मिला. वारदात से पूरे जिले में सनसनी और दहशत का माहौल है.

Murder In Fatehpur: फतेहपुर जिले में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी जमींदार और वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की निर्मम हत्या की खबर सामने आई. मैनेजर के साथ बाग जाने के बाद उनका शव खेत में गला रेते हालत में मिला. सरेआम हुई इस वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जिले के चर्चित जमींदार परिवार से है ताल्लुक

मृतक जयराज मानसिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलेट चौराहा के पास सिविल लाइन मोहल्ले में रहते थे. वह फतेहपुर के बड़े जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे और जिले में उनकी पहचान एक प्रभावशाली कारोबारी और वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में थी. मानसिंह परिवार के पास बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, बाग और रियल एस्टेट से जुड़ी संपत्तियां हैं.

जयराज मानसिंह पेशे से वकील थे और प्रतिदिन कचहरी में समय देते थे. जमीनों की देखरेख और लेनदेन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी. जिले में जमीनों की प्लाटिंग और सौदों को लेकर उनका नाम लंबे समय से चर्चाओं में रहा है.

मैनेजर के साथ बाग जाने के बाद हत्या, खेत में मिला शव

परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयराज मानसिंह अपने मैनेजर अंकित के साथ बाग जाने की बात कहकर घर से निकले थे. बताया जा रहा है कि यह बाग महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित है, जहां जमीन की प्लाटिंग का कार्य भी चल रहा था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

करीब एक घंटे बाद मैनेजर ने परिवार को फोन कर बताया कि जयराज मानसिंह का शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गला लगभग 70 प्रतिशत तक कटा हुआ मिला है, जिससे हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

एसपी, एडिशनल एसपी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए इंटेलीजेंस, एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की कुल चार टीमें गठित की गई हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

250 करोड़ की संपत्ति और जमीन लेनदेन पर टिकी सुई

घटना के बाद मर्च्युरी हाउस और कचहरी परिसर में चर्चा रही कि जयराज मानसिंह की हत्या के पीछे करोड़ों की संपत्ति और जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है. बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और जिस प्लाट पर हत्या हुई, वहां प्लाटिंग का काम चल रहा था. पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं किसी कारोबारी रंजिश या जमीन विवाद के चलते इस जघन्य हत्या को अंजाम तो नहीं दिया गया. वहीं पुलिस ने मैनेजर अंकित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

22 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Murder In UP: फतेहपुर में कारोबारी जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, जिले में दहशत

Murder In Fatehpur: फतेहपुर जिले में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी जमींदार और वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की निर्मम हत्या की खबर सामने आई. मैनेजर के साथ बाग जाने के बाद उनका शव खेत में गला रेते हालत में मिला. सरेआम हुई इस वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जिले के चर्चित जमींदार परिवार से है ताल्लुक

मृतक जयराज मानसिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलेट चौराहा के पास सिविल लाइन मोहल्ले में रहते थे. वह फतेहपुर के बड़े जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे और जिले में उनकी पहचान एक प्रभावशाली कारोबारी और वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में थी. मानसिंह परिवार के पास बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, बाग और रियल एस्टेट से जुड़ी संपत्तियां हैं.

जयराज मानसिंह पेशे से वकील थे और प्रतिदिन कचहरी में समय देते थे. जमीनों की देखरेख और लेनदेन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी. जिले में जमीनों की प्लाटिंग और सौदों को लेकर उनका नाम लंबे समय से चर्चाओं में रहा है.

मैनेजर के साथ बाग जाने के बाद हत्या, खेत में मिला शव

परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयराज मानसिंह अपने मैनेजर अंकित के साथ बाग जाने की बात कहकर घर से निकले थे. बताया जा रहा है कि यह बाग महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित है, जहां जमीन की प्लाटिंग का कार्य भी चल रहा था.

करीब एक घंटे बाद मैनेजर ने परिवार को फोन कर बताया कि जयराज मानसिंह का शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गला लगभग 70 प्रतिशत तक कटा हुआ मिला है, जिससे हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

एसपी, एडिशनल एसपी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए इंटेलीजेंस, एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की कुल चार टीमें गठित की गई हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

250 करोड़ की संपत्ति और जमीन लेनदेन पर टिकी सुई

घटना के बाद मर्च्युरी हाउस और कचहरी परिसर में चर्चा रही कि जयराज मानसिंह की हत्या के पीछे करोड़ों की संपत्ति और जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है. बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और जिस प्लाट पर हत्या हुई, वहां प्लाटिंग का काम चल रहा था. पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं किसी कारोबारी रंजिश या जमीन विवाद के चलते इस जघन्य हत्या को अंजाम तो नहीं दिया गया. वहीं पुलिस ने मैनेजर अंकित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Latest News

Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ...
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Follow Us