Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के जालसाज ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर 5 युवकों से कर डाली लाखों की ठगी

Fatehpur News: फतेहपुर के जालसाज ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर 5 युवकों से कर डाली लाखों की ठगी
फतेहपुर के जालसाज ने दुबई में नौकरी के नाम पर की लाखों की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दुबई में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) का रहने वाला शाहनूर है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक और जालसाजी का प्रकरण सामने आया है. दुबई (Dubai) में अच्छी नौकरी लगवाने के नाम पर एक जालसाज ने अलग-अलग जनपदों और राज्य में रहने वाले 5 युवकों को फंसाकर 7 लाख की ठगी कर ली है.

मामला सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के चकचमारू मजरे गौंती का है. बताया जा रहा है कि शाहनूर शेख नाम के जालसाज ने रामपुर जिले के रहने वाले चार युवकों और उत्तराखंड के रहने वाले एक युवक को अपना शिकार बनाते हुए पैसे ऐंठ लिए हैं. 

बेरोजगारी के आलम में युवकों को लगा दिया लाखों का चूना

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के चकचमारू मजरे गौंती का रहने वाला शाहनूर शेख एक जालसाज है. नौकरी के नाम पर इसने कई लोगों से पैसे ऐंठ रखें हैं. बताया जा रहा है कि ऐसी ही एक घटना में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जनपद का रहने वाले साजिद ने एफआईआर में बताया कि फतेहपुर का रहने वाले शाहनूर से उसकी जान पहचान है. एक दिन उसने कहा कि तुम्हारी पहचान में जितने लोग दुबई (Dubai) में अच्छी नौकरी करना चाहते हों बताना सबकी नौकरी लगवा दूंगा लेकिन उसके लिए पहले पैसे लगेंगे.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

साजिद उसके विश्वास में आ गया उसने कहा कि कितना लगेगा. शाहनूर ने जवाब दिया कि 7 लाख रुपए. साजिद ने रामपुर जिले के अपने चार रिश्तेदार अल्ताफ हुसैन, दानिश, आज़म और नाजिम के साथ उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के मोबीन को लेकर 2 मार्च 2023 को शाहनूर शेख के गांव पहुंचा. बताया जा रहा है कि सभी 2 लाख रुपए नकद दिए बाकी के पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर की बात कहते हुए चले गए. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

पैसे ट्रांसफर कर पहुंचे दुबई हो गया ठन-ठन गोपाल 

साजिद अपने सभी रिश्तेदारों को लेकर फतेहपुर से चला गया. शाहनूर ने बाकी पैसों के लिए कहा तो साजिद ने 14 मार्च से 17 जून 2023 के बीच अपने सभी रिश्तेदारों से एक-एक कर लेकर शाहनूर के बताए मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

बताया जा रहा है कि इसके बाद सभी को टूरिस्ट वीजा पर दुबई (Dubai Naukari) भेज दिया. जानकारी के मुताबिक जब सभी दुबई पहुंचे तो उन्हें किसी प्रकार की कोई नौकरी नहीं मिली. साजिद अब समझ चुका था कि उसके रिश्तेदारों के साथ ठगी हो गई है. किसी तरह से सभी बेरोजगार दुबई से वापस आए और 14 दिसंबर 2023 को शाहनूर के घर पहुंचे.

फर्जी मुकदमें फसाने और जान से मारने की दी धमकी 

साजिद अपने सभी रिश्तेदारों को साथ लेकर शाहनूर के घर पहुंचा और अपने पैसे वापस मांगे तो जालसाज भड़क गया और फर्जी मुकदमें में फसाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली.

ठगी का शिकार हुए सभी लोगों ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ अंत में उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us