Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: यूपी में 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, नए साल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश के 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे. 2001 बैच के 4 अफसर प्रमुख सचिव बने हैं, जबकि 2010 बैच के 19 अधिकारियों को सचिव और कमिश्नर रैंक मिला है. 2013 बैच को सेलेक्शन ग्रेड और 2022 बैच को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है. इन प्रमोशन के बाद प्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव तय माने जा रहे हैं.

Uttar Pradesh News: नए साल की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं. ये सभी प्रमोशन 1 जनवरी से प्रभावी होंगे. शासन के इस फैसले को लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को पूरा करने और प्रशासनिक संतुलन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

1 जनवरी से लागू होंगे प्रमोशन, शासनादेश जारी

प्रमोशन से जुड़ा यह शासनादेश प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी. लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह आदेश राहत लेकर आया है.

शासन स्तर पर माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक निर्णयों की गति तेज होगी और विभागों में वरिष्ठता के अनुसार जिम्मेदारियों का बेहतर वितरण संभव हो सकेगा. नए साल के साथ ही प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और नई रणनीति देखने को मिल सकती है.

2001 बैच के चार अधिकारी बने प्रमुख सचिव

इस प्रमोशन सूची में 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इनमें शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं. ये सभी अधिकारी पहले से ही शासन में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. प्रमुख सचिव बनने के बाद इन अफसरों को नीति निर्धारण और बड़े विभागों की कमान सौंपी जा सकती है. इससे शासन के शीर्ष स्तर पर उनके प्रभाव और जिम्मेदारी दोनों में इजाफा होगा.

Read More: UP LPG Cylinder Rate: उत्तर प्रदेश में 950 का गैस सिलेंडर 3500 में ! सोशल मीडिया में बन रहे मीम

2010 बैच के 19 अफसर सचिव और कमिश्नर रैंक में

2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए सचिव और कमिश्नर रैंक में प्रमोशन दिया गया है. इस सूची में अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर.

Read More: UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला

दुर्गाशक्ति नागपाल, रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, नागेन्द्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा शामिल हैं. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात के बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को भी प्रमोशन मिला है. प्रमोशन के बाद इनमें से कई अधिकारियों को मंडलों में कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी

2013 बैच को सेलेक्शन ग्रेड, 2022 बैच को सीनियर टाइम स्केल

शासनादेश के अनुसार 2013 बैच के कई आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान दिया गया है. इसमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रवीन्द्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेन्द्र प्रताप सिंह.

आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह सचान, डॉ वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ कंचन सरन, रघुबीर, चांदनी सिंह और राजेश कुमार त्यागी शामिल हैं. वहीं 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है, जिससे उनके करियर की शुरुआती रफ्तार और तेज होगी.

प्रमोशन के बाद नए साल में तय माने जा रहे हैं बड़े तबादले

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन प्रमोशन के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले भी हो सकते हैं. जिलाधिकारी से लेकर मंडलीय कमिश्नर स्तर तक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. खास तौर पर लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि 1 जनवरी से उनका सचिव रैंक में प्रमोशन प्रभावी हो जाएगा. ऐसे में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों और विभागों में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं, जो प्रशासनिक दिशा और दशा दोनों को प्रभावित करेंगे.

13 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Uttar Pradesh News: यूपी में 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, नए साल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

Uttar Pradesh News: नए साल की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं. ये सभी प्रमोशन 1 जनवरी से प्रभावी होंगे. शासन के इस फैसले को लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को पूरा करने और प्रशासनिक संतुलन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

1 जनवरी से लागू होंगे प्रमोशन, शासनादेश जारी

प्रमोशन से जुड़ा यह शासनादेश प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी. लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह आदेश राहत लेकर आया है.

शासन स्तर पर माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक निर्णयों की गति तेज होगी और विभागों में वरिष्ठता के अनुसार जिम्मेदारियों का बेहतर वितरण संभव हो सकेगा. नए साल के साथ ही प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और नई रणनीति देखने को मिल सकती है.

2001 बैच के चार अधिकारी बने प्रमुख सचिव

इस प्रमोशन सूची में 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इनमें शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं. ये सभी अधिकारी पहले से ही शासन में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. प्रमुख सचिव बनने के बाद इन अफसरों को नीति निर्धारण और बड़े विभागों की कमान सौंपी जा सकती है. इससे शासन के शीर्ष स्तर पर उनके प्रभाव और जिम्मेदारी दोनों में इजाफा होगा.

2010 बैच के 19 अफसर सचिव और कमिश्नर रैंक में

2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए सचिव और कमिश्नर रैंक में प्रमोशन दिया गया है. इस सूची में अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर.

दुर्गाशक्ति नागपाल, रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, नागेन्द्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा शामिल हैं. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात के बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को भी प्रमोशन मिला है. प्रमोशन के बाद इनमें से कई अधिकारियों को मंडलों में कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

2013 बैच को सेलेक्शन ग्रेड, 2022 बैच को सीनियर टाइम स्केल

शासनादेश के अनुसार 2013 बैच के कई आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान दिया गया है. इसमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रवीन्द्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेन्द्र प्रताप सिंह.

आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह सचान, डॉ वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ कंचन सरन, रघुबीर, चांदनी सिंह और राजेश कुमार त्यागी शामिल हैं. वहीं 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है, जिससे उनके करियर की शुरुआती रफ्तार और तेज होगी.

प्रमोशन के बाद नए साल में तय माने जा रहे हैं बड़े तबादले

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन प्रमोशन के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले भी हो सकते हैं. जिलाधिकारी से लेकर मंडलीय कमिश्नर स्तर तक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. खास तौर पर लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि 1 जनवरी से उनका सचिव रैंक में प्रमोशन प्रभावी हो जाएगा. ऐसे में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों और विभागों में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं, जो प्रशासनिक दिशा और दशा दोनों को प्रभावित करेंगे.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us