Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में रफ्तार का कहर ! नशे में धुत स्कार्पियो सवार ने कई लोगों को बनाया निशाना, मस्जिद से टकराई

UP Fatehpur News: फतेहपुर में रफ्तार का कहर ! नशे में धुत स्कार्पियो सवार ने कई लोगों को बनाया निशाना, मस्जिद से टकराई
फतेहपुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कई लोगों को मारी टक्कर: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में देर रात रफ्तार के कहर ने कई लोगों को चोट पहुंचाते हुए मस्जिद की दीवार से जा टकराई. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के इमामगंज आबूनगर की है. ड्राइवर सहित घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार देर रात रफ्तार के कहर से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि नशे में धुत स्कार्पियो सवार चौक चौराहे से ज्वालागंज फिर इमामगंज आबूनगर पहुंचा और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए तीन लोगों को घायल कर मस्जिद की दीवार से टकरा गया.

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

तेज रफ्तार स्कार्पियो से दहला शहर, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र में एक स्कार्पियो सवार युवक ने बीती रात ऐसा तांडव किया की सड़कें भय से कांपने लगी. जानकारी के मुताबिक UP 71 AA 0072 काले रंग की स्कार्पियो चौक चौराहे से ज्वालागंज होते हुए इमामगंज आबूनगर पहुंची 

इस बीच इसने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी. इमामगंज में एक दुकान के सामने मोटर साइकिल सवार खड़े युवक को टक्कर मारते हुए आस-पास के तीन लोगों को घायल कर दिया और मदीना मस्जिद की दीवार से जा टकराई. 

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

fatehpur_sadar_kotwaki_imamganj_news
फतेहपुर स्कर्पियो की टक्कर से घायल इमामगंज के लोग और भर्ती ड्राइवर

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

स्कार्पियो गाड़ी की पूरी घटना इमामगंज में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. जिसमें एक अनियंत्रित गाड़ी मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए मस्जिद की दीवार से जा टकराई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मोहल्ले के रहने वाले शमीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पत्नी सबीना बेगम और बेटे समीर अहमद को हादसे में गंभीर चोट लगी है वहीं नशे में धुत स्कार्पियो चालक को भी गंभीर चोटें आईं हैं साथ ही मस्जिद को भी हानि पहुंची है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

पुलिस ने दर्ज किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा 

इमामगंज आबूनगर की घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए साथ ही चालक सहित तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि चालक को काफी गहरी चोटें आईं हैं जबकि बाकी तीन लोग खतरे से बाहर हैं.

प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शमीम तरफ की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखा गया है. आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us