Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Accident News: यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा ! 15 लोगों की मौत 19 घायल

UP Accident News: यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा ! 15 लोगों की मौत 19 घायल
यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा: Image Credit Original Source

Accident In Hathras

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में रोडवेज जनरथ और टाटा मैजिक की भीषण टक्कर. हादसे में 15 लोगों की मौत 19 घायल. घटना चंदपा (Chandpa Kotwali) कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ हाइवे की है.

UP Accident News: यूपी के हाथरस (Hathras) में शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि रोडवेज की जनरथ और टाटा मैजिक की टक्कर से अबतक बाय 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लोग घायल हैं. घटना चंदपा कोतवाली (Chandpa Kotwali) क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे की है.

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को रैफर किया गया है. 

तेरहवीं संस्कार से आ रहे थे लोग चली गई जान 

हाथरस (Hathras) चंदपा कोतवाली (Chandpa Kotwali) क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर शाम भीषण हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि ओवर टेक करने के कारण रोडवेज की जनरथ और टाटा मैजिक आपस में भिड़ गई.

जानकारी के मुताबिक मैजिक में लगभग 35 लोग सवार थे जो कि सासनी के मुकुंद खेड़ा से तेरहवीं भोज खाकर खंदौली के सेवला गांव जा रहे थे. वहीं बस में 20 से 25 लोग थे. हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

घटना पर जानकारी देते हुए अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी कहती हैं कि..अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. हादसा रोडवेज बस और टाटा मैजिक की टक्कर से हुआ है. 11 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि 8 लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है. 

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

पीएम मोदी ने जताया दुःख, अनुग्रह राशि की घोषण

हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में पीएम मोदी सहित सीएम योगी ने दुःख व्यक्त किया है साथ समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को कहा है. नरेंद्र मोदी ने PMNRF से 2 लाख रुपये मरने वालों को और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता की बात कही है. वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है.

समाजवादी पार्टी ने सरकार को लिया आड़े हाथों 

हाथरस (Hathras) की घटना में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सब के सब महाभ्रष्ट हैं, सिर्फ अवैध वसूली, चालान वसूली, टोल टैक्स वसूली कर रहे बदले में जनता को कोई सुविधा सुरक्षा नहीं मिलती है. मृतक परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये और समुचित बेहतर उपचार दे सरकार.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us