Fatehpur Sadar Kotwali Latest News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. जब पुलिस कप्तान से उसे न्याय नहीं मिला तो वो प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं. फहमीदा का कहना है कि पिता और भाई की मौत के बाद यही मकान उनके लिए आखिरी निशानी है. Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्के तालाब में शुक्रवार शाम नहाते समय 11वीं कक्षा का छात्र गहरे पानी में डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. डर के कारण वह पति के साथ घर छोड़ने को मजबूर है और पुलिस पर सवाल उठा रही है. Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के हरिहरगंज निवासी 35 वर्षीय सौरभ उर्फ राजा मिश्रा की मौत को पहले सामान्य मानकर बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया था. लेकिन तीन दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है. वीडियो में राजा मिश्रा के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. फतेहपुर में बंद कमरे का खौफनाक सच: जहर, चाय के कप और खून से सनी ब्लेडें...मां-बेटे समेत तीन की मौत, सुसाइड नोट ने खोले कई राज
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर के चौफेरवा गांव में बंद कमरे से मां, बेटे और चाचा के खून से सने शव मिलने से सनसनी फैल गई. कमरे में जहर की पुड़िया, चाय के कप और ब्लेड मिलीं. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज और धमकियों का जिक्र है. मामले की जांच जारी है. Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में पुलिस की वर्दी पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. हत्या में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने के आरोप में लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है. Fatehpur News: पत्नी और चार बेटियों की मौत का दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार, फतेहपुर में मचा हड़कंप, कई टीमें तलाश में जुटीं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पत्नी और चार बेटियों की आत्महत्या के मामले में दोषी ठहराए गए रामभरोसे रैदास को शुक्रवार को अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई. लेकिन फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हैं. Fatehpur News: पत्नी और चार बेटियों की मौत के 5 साल बाद पिता को सजा, छोटे भाई की गवाही बनी सबूत, थर्रा उठा था जनपद
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 5 साल पहले हुई पत्नी और चार बेटियों की मौत के मामले में शुक्रवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया. अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर-2 की जज पूजा विश्वकर्मा ने आरोपी पति रामभरोसे रैदास को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा और 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस दर्दनाक मामले में आरोपी के छोटे भाई की गवाही निर्णायक रही. UP Fatehpur News: फतेहपुर के मुराद अली ने पप्पू सिंह बनकर कई महिलाओं से की शादी ! बजरंग दल ने किया विरोध
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मुराद अली नाम के शख्स ने पप्पू सिंह बनकर एक हिंदू महिला से शादी कर ली. आरोप है कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) का है. पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए जांच में जुटी है. Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस कर्मी के फोटो खींचते ही फाड़ दी वर्दी ! एसपी आवास के निकट हुई घटना
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक शख्स ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ते हुए अभद्रता की साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के बुलट चौराहे की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. फतेहपुर थाना न्यूज़: मां-बेटे ने मिलकर पिता को लगाया 50 लाख का चूना ! तिकड़म जान कर रह जाएंगे भौचक्के
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक मां बेटे ने मिलकर अपने ही पिता को 50 लाख का चूना लगा दिया और बाद में इस घटना को चोरी बताते हुए रफा-दफा करने की कोशिश की. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास (Awas Vikas) की है. पुलिस ने जो खुलासा किया उससे सब लोग भौचक्के रह गए. Fatehpur UP News: फतेहपुर में भाजपा नेत्री के पुत्र की दबंगई ! बीच सड़क फायरिंग का वीडियो वायरल
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दबंगों की मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेत्री के पुत्र सहित तीन को हिरासत में ले लिया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर का है. 