Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव

Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
फतेहपुर में बाइक की टक्कर से किशोर घायल ग्रामीणों ने भाई बहन को बनाया बंधक, पिता पर किया पथराव: Image Credit Original Source

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बाइक की टक्कर से एक नौ वर्षीय किशोर गंभीर घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक और उसकी बहन को करीब दो घंटे तक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा. छुड़ाने पहुंचे पिता पर भी पथराव कर दिया गया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. गांव के ही एक युवक की बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया. कुछ ही देर बाद उसे छुड़ाने पहुंची उसकी बहन को भी बंधक बना लिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों को मुक्त कराया.

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर

कनेरी गांव निवासी मोनू का नौ वर्षीय पुत्र कपिल बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था. दोपहर का समय और होली के कारण होने के कारण गांव की गलियों में चहल-पहल थी और बच्चे भी आसपास खेल रहे थे. इसी दौरान गांव के ही कुलदीप बाइक से वहां से गुजर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज थी और अचानक कपिल उसकी चपेट में आ गया.

टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देखते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े. परिजन तुरंत घायल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बच्चे की गंभीर स्थिति की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया.

किशोर की हालत गंभीर होने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

घटना के बाद घायल किशोर के परिजन और गांव के कई लोग बेहद नाराज हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक चला रहे कुलदीप को पकड़ लिया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और युवक को एक कमरे में बंद कर दिया गया. ग्रामीणों का कहना था कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

कुछ लोग घायल बच्चे की हालत को लेकर चिंतित थे तो कुछ लोग आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इसी बीच गांव में तनाव का माहौल बन गया और कई लोग मौके पर जुट गए. करीब दो घंटे तक युवक को कमरे में बंद रखा गया.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

भाई को छुड़ाने पहुंची बहन को भी किया बंद

जब कुलदीप के बंधक बनाए जाने की खबर उसके परिवार तक पहुंची तो उसकी बहन सोनम देवी मौके पर पहुंची. वह ग्रामीणों से अपने भाई को छोड़ने की बात कहने लगी. लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद लोगों का गुस्सा कम होने के बजाय और बढ़ गया.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

ग्रामीणों ने सोनम देवी को भी पकड़ लिया और उसे भी उसी कमरे में बंद कर दिया जहां उसका भाई बंद था. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. भाई-बहन करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रहे. कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा.

बेटे-बेटी को छुड़ाने पहुंचे पिता पर हुआ पथराव

जब कुलदीप और सोनम के बंधक बनाए जाने की सूचना उनके पिता ननका को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने ग्रामीणों से अपने बेटे और बेटी को छोड़ने की गुहार लगाई. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते स्थिति और बिगड़ गई और उन पर पथराव कर दिया गया.

पथराव में ननका घायल हो गए. परिजन उन्हें इलाज के लिए शाम के समय बिंदकी ले गए. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस पहुंची तो खुला कमरा, भाई-बहन को कराया गया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस कनेरी गांव पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की. काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस भी होती रही. आखिरकार पुलिस ने कमरे में बंद कुलदीप और उसकी बहन सोनम देवी को मुक्त कराया.

थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us