Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना

फतेहपुर में 5 रुपए के बदले 28 लाख के लालच में युवक से साइबर फ्रॉड (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में एक युवक 5 रुपये के पुराने नोट को 28 लाख रुपये में बेचने के लालच में साइबर ठगी का शिकार हो गया. फेसबुक के जरिए संपर्क करने वाले ठगों ने ग्रीन कार्ड और टैक्स के नाम पर उससे 1 लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बार फिर साइबर ठगों ने इंसानी लालच को हथियार बनाकर वार किया है. 5 रुपये के एक पुराने नोट को 28 लाख रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगों ने गांव के युवक से 1 लाख 65 हजार रुपये ऐंठ लिए. फेसबुक से शुरू हुई बातचीत एयरपोर्ट, ग्रीन कार्ड और इनकम टैक्स की कहानी तक पहुंची.

फेसबुक के जरिए शुरु की बातचीत 

किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने वाले एक व्यक्ति का नंबर देखा था. जिज्ञासा और किस्मत आजमाने की चाह में उन्होंने संपर्क किया. बातचीत के दौरान नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर 5 रुपये के नोट की फोटो भेजने को कहा.

फोटो भेजते ही कहानी ने फिल्मी मोड़ लिया. सामने वाले ने दावा किया कि यह नोट 28 लाख रुपये में खरीदा जाएगा. एक साधारण से नोट की कीमत सुनकर योगेंद्र भी हैरान थे, लेकिन लालच और उम्मीद ने शक को दबा दिया. यहीं से साइबर ठगी की पटकथा लिखी जाने लगी.

ग्रीन कार्ड और एयरपोर्ट का ड्रामा

अगले दिन एक और कॉल आई. इस बार कॉल करने वाले ने खुद को नंद किशोर फौजी बताया. उसने कहा कि 28 लाख रुपये कानपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. रकम रिलीज करने के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना जरूरी है, जिसके लिए 9 हजार 600 रुपये तुरंत भेजने होंगे.

Read More: Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बड़ी रकम पाने की उम्मीद में योगेंद्र ने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. ठगों ने भरोसा दिलाया कि बस औपचारिकता पूरी होते ही 28 लाख रुपये मिल जाएंगे. गांव में बैठे युवक के लिए एयरपोर्ट और ग्रीन कार्ड की कहानी किसी सपने जैसी थी, लेकिन वो समझ नहीं पाया कि वो साइबर ठगों के झांसे में आ चुका है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

इनकम टैक्स का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

कुछ देर बाद फिर कॉल आया. इस बार बताया गया कि 28 लाख रुपये को इनकम टैक्स और रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने पकड़ लिया है. रकम छुड़ाने के लिए 1 लाख 55 हजार 800 रुपये और जमा करने होंगे. सरकारी एजेंसियों का नाम सुनते ही योगेंद्र घबरा गए.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

उन्होंने अपने खाते और अपनी मां सुभद्रा देवी के खाते से 1 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा जनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये और भेज दिए. कुल मिलाकर 1 लाख 65 हजार रुपये ठगों के खाते में पहुंच गए.

संपर्क ना होने पर हुआ ठगी का एहसास

रकम ट्रांसफर करने के बाद जब 28 लाख रुपये नहीं मिले और कॉल आना बंद हो गया, तब योगेंद्र को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद योगेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे झांसे से बचना जरूरी है और बिना सत्यापन के किसी को पैसे ट्रांसफर न करें.

04 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना

Fatehpur Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बार फिर साइबर ठगों ने इंसानी लालच को हथियार बनाकर वार किया है. 5 रुपये के एक पुराने नोट को 28 लाख रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगों ने गांव के युवक से 1 लाख 65 हजार रुपये ऐंठ लिए. फेसबुक से शुरू हुई बातचीत एयरपोर्ट, ग्रीन कार्ड और इनकम टैक्स की कहानी तक पहुंची.

फेसबुक के जरिए शुरु की बातचीत 

किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने वाले एक व्यक्ति का नंबर देखा था. जिज्ञासा और किस्मत आजमाने की चाह में उन्होंने संपर्क किया. बातचीत के दौरान नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर 5 रुपये के नोट की फोटो भेजने को कहा.

फोटो भेजते ही कहानी ने फिल्मी मोड़ लिया. सामने वाले ने दावा किया कि यह नोट 28 लाख रुपये में खरीदा जाएगा. एक साधारण से नोट की कीमत सुनकर योगेंद्र भी हैरान थे, लेकिन लालच और उम्मीद ने शक को दबा दिया. यहीं से साइबर ठगी की पटकथा लिखी जाने लगी.

ग्रीन कार्ड और एयरपोर्ट का ड्रामा

अगले दिन एक और कॉल आई. इस बार कॉल करने वाले ने खुद को नंद किशोर फौजी बताया. उसने कहा कि 28 लाख रुपये कानपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. रकम रिलीज करने के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना जरूरी है, जिसके लिए 9 हजार 600 रुपये तुरंत भेजने होंगे.

बड़ी रकम पाने की उम्मीद में योगेंद्र ने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. ठगों ने भरोसा दिलाया कि बस औपचारिकता पूरी होते ही 28 लाख रुपये मिल जाएंगे. गांव में बैठे युवक के लिए एयरपोर्ट और ग्रीन कार्ड की कहानी किसी सपने जैसी थी, लेकिन वो समझ नहीं पाया कि वो साइबर ठगों के झांसे में आ चुका है.

इनकम टैक्स का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

कुछ देर बाद फिर कॉल आया. इस बार बताया गया कि 28 लाख रुपये को इनकम टैक्स और रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने पकड़ लिया है. रकम छुड़ाने के लिए 1 लाख 55 हजार 800 रुपये और जमा करने होंगे. सरकारी एजेंसियों का नाम सुनते ही योगेंद्र घबरा गए.

उन्होंने अपने खाते और अपनी मां सुभद्रा देवी के खाते से 1 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा जनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये और भेज दिए. कुल मिलाकर 1 लाख 65 हजार रुपये ठगों के खाते में पहुंच गए.

संपर्क ना होने पर हुआ ठगी का एहसास

रकम ट्रांसफर करने के बाद जब 28 लाख रुपये नहीं मिले और कॉल आना बंद हो गया, तब योगेंद्र को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद योगेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे झांसे से बचना जरूरी है और बिना सत्यापन के किसी को पैसे ट्रांसफर न करें.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us