Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसा, दो की मौत तीन घायल ! प्रयागराज से उन्नाव जा रहा था परिवार

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसा, दो की मौत तीन घायल ! प्रयागराज से उन्नाव जा रहा था परिवार
यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसा दो की मौत तीन घायल, prayagraj से Unnao जा रहा था परिवार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के अल्लीपुर ओवरब्रिज की है. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे के दौरान महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार करीब 5 बजे मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाइवे के अल्लीपुर ओवरब्रिज की है.

बताया जा रहा है कि प्रयागराज (Prayagraj) से उन्नाव (Unnao) जा रही तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई. मौके पर पहुंची पुलिस पांचों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

उन्नाव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था परिवार 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के अल्लीपुर ओवरब्रिज में अनियंत्रित वैगनआर कार का ऐसा एक्सिडेंट हुआ कि दो लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज (Prayagraj) के नक्काश कोना अहमदगंज थाना शाहगंज के रहने वाले इरशाद (40) पुत्र मो.रफीक बहन यासमीन (38) पुत्री रफीक रिश्तेदार नाजनीन (35) पत्नी यूनुस निवासी सुल्तानपुर थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, नफीस अहमद (55) मां नसीमा अख्तर पत्नी मो.रफीक वैगनआर कार से उन्नाव अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जा रहे थे.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

मलवां थाने के अल्लीपुर ओवरब्रिज पर जैसे ही कार पहुंची तेज रफ्तार के कारण अचानक अनियंत्रित होकर रोड के डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि उसके परखच्चे उड़ गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

देखते ही देखते नेशनल हाइवे में जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस सभी पांचों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां नफीस और नसीमा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन का नाजुक हालत में इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

हृदय विदारक घटना से परिजनों में मचा कोहराम 

प्रयागराज से उन्नाव जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव बताया कि वैगनआर कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण कार का नियंत्रण खो गया जिसके कारण रोड के डिवाइडर से जा टकराई.

उन्होंने कहा कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से...
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Follow Us