Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi

उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में बंद भाजपा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी को फतेहपुर जिला जेल से कानपुर जिला जेल भेज दिया गया है. जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को इस स्थानांतरण की वजह बताया जा रहा है. मामले में अब तक सात आरोपी जेल जा चुके हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत 11 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की है. कचहरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला जज सुधीर कुमार पंचम, डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों को कानून, मौलिक अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी. कार्यक्रम में नेशनल ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही है. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार की मौत झुलसने और एक की मलबे में दबने से बताई गई है. शवों में बारूद के अंश नहीं मिले हैं. पुलिस सिलेंडर, गैस रिसाव, कैल्शियम कार्बाइड, सोलर बैटरी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी दरारें पड़ गईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक कौशांबी का रहने वाला था और पिछले एक सप्ताह से अपनी ससुराल में रह रहा था. रात में पति-पत्नी के विवाद के बाद पुलिस दोनों को थाने लाई थी. अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रकम से अलग विवेचना कक्ष, नए हॉस्टल-बैरक, पुलिस कार्यालय, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्रीवाल और दूसरे जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे. अलग-अलग जिलों में होने वाले इन कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी समेत 5 आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस जांच में रिंकू पक्ष से आठ राउंड फायरिंग की पुष्टि का दावा किया गया है. दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. हसवा चौकी के पास कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है. बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने जिलाधिकारी से शिकायत कर तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोप है कि कर्मचारी को रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया गया. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सेवाएं देने का अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रही है. वर्तमान में सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Read More...