Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

प्रयागराज में अक्षिता शुक्ला ने हासिल किया प्रथम स्थान: image Credit Original Source

फतेहपुर जिले की छात्रा अक्षिता शुक्ला ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. प्रयागराज में आयोजित इस प्रतियोगिता में चार जनपदों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अक्षिता ने यह उपलब्धि हासिल की.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जनपद के लिए यह खबर गर्व और सम्मान से भरी है. जिले की होनहार छात्रा अक्षिता शुक्ला ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में कहानी लेखन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है.

जिला स्तर से मंडल स्तर तक अक्षिता की शानदार यात्रा

अक्षिता शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा हैं. 12 नवंबर को फतेहपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में उन्होंने कहानी लेखन में पहला स्थान हासिल किया था. जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनका चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया.

लगातार अभ्यास, विषय की गहरी समझ और सशक्त अभिव्यक्ति के कारण अक्षिता ने जिला स्तर से मंडल स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. यह यात्रा आसान नहीं थी, लेकिन उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता तक पहुंचाया. आपको बतादें कि अक्षिता हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भी मान बढ़ाया था.

प्रयागराज में हुआ मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में 14 दिसंबर को प्रयागराज में मंडल स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपद के चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विभिन्न विधाओं में हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को मंच देना था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

कहानी लेखन में पूरे मंडल में अक्षिता का दबदबा

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कहानी लेखन विधा सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक रही. इस विधा में चारों जनपदों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, लेकिन अक्षिता शुक्ला की कहानी ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया. विषय की गहराई, भाषा की स्पष्टता और सामाजिक संदेश ने उनकी रचना को सबसे अलग बना दिया. इसी कारण उन्हें पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्रदान किया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

फतेहपुर से 25 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

जनपद से कुल 25 छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लिया. कई प्रतियोगिताओं में फतेहपुर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले की प्रतिभा को साबित किया. खास बात यह रही कि कहानी लेखन में अक्षिता शुक्ला ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले को मंडल स्तर पर विशेष पहचान दिलाई.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

पिता पंकज शुक्ला बोले, बेटी हमारा गौरव है

अक्षिता की इस उपलब्धि पर उनके पिता पंकज शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार और जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि अक्षिता शुरू से ही पढ़ाई और लेखन में रुचि रखती है और उसकी मेहनत आज रंग लाई है. पिता ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

14 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जनपद के लिए यह खबर गर्व और सम्मान से भरी है. जिले की होनहार छात्रा अक्षिता शुक्ला ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में कहानी लेखन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है.

जिला स्तर से मंडल स्तर तक अक्षिता की शानदार यात्रा

अक्षिता शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा हैं. 12 नवंबर को फतेहपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में उन्होंने कहानी लेखन में पहला स्थान हासिल किया था. जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनका चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया.

लगातार अभ्यास, विषय की गहरी समझ और सशक्त अभिव्यक्ति के कारण अक्षिता ने जिला स्तर से मंडल स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. यह यात्रा आसान नहीं थी, लेकिन उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता तक पहुंचाया. आपको बतादें कि अक्षिता हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भी मान बढ़ाया था.

प्रयागराज में हुआ मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में 14 दिसंबर को प्रयागराज में मंडल स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपद के चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विभिन्न विधाओं में हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को मंच देना था.

कहानी लेखन में पूरे मंडल में अक्षिता का दबदबा

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कहानी लेखन विधा सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक रही. इस विधा में चारों जनपदों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, लेकिन अक्षिता शुक्ला की कहानी ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया. विषय की गहराई, भाषा की स्पष्टता और सामाजिक संदेश ने उनकी रचना को सबसे अलग बना दिया. इसी कारण उन्हें पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्रदान किया गया.

फतेहपुर से 25 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

जनपद से कुल 25 छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लिया. कई प्रतियोगिताओं में फतेहपुर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले की प्रतिभा को साबित किया. खास बात यह रही कि कहानी लेखन में अक्षिता शुक्ला ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले को मंडल स्तर पर विशेष पहचान दिलाई.

पिता पंकज शुक्ला बोले, बेटी हमारा गौरव है

अक्षिता की इस उपलब्धि पर उनके पिता पंकज शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार और जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि अक्षिता शुरू से ही पढ़ाई और लेखन में रुचि रखती है और उसकी मेहनत आज रंग लाई है. पिता ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

Latest News

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस...
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Follow Us