Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News: फतेहपुर की राधे-राधे इस्पात फैक्ट्री में छापेमारी ! कानपुर से 52 करोड़ की कर चोरी करने वाला Naveen Jain गिरफ्तार

Fatehpur Latest News: फतेहपुर की राधे-राधे इस्पात फैक्ट्री में छापेमारी ! कानपुर से 52 करोड़ की कर चोरी करने वाला Naveen Jain गिरफ्तार
फतेहपुर सहित कानपुर में सरिया कारोबारी के नाम से मशहूर नवीन जैन गिरफ्तार : Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से डीजीजीआई (DGGI) ने कामधेनु ब्रांड सरिया कारोबारी नवीन जैन (Naveen Jain) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. DGGI ने फतेहपुर के मलवां साैंरा स्थित राधे-राधे इस्पात फैक्ट्री सहित फजलगंज और किदवई नगर में छापेमारी करते हुए 52 करोड़ की कर चोरी (Tax) पकड़ी है.

Fatehpur Latest News: यूपी के कानपुर (Kanpur) से महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की लखनऊ (Lucknow) टीम ने बड़े उद्योगपति और कामधेनु ब्रांड सरिया निर्माता नवीन जैन (Naveen Jain) को 52 करोड़ रुपए की कर चोरी करके पर बुधवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

DGGI को जानकारी मिली थी कि फतेहपुर (Fatehpur) की मलवां साैंरा स्थित राधे-राधे इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (सिगमा ग्रिपलॉक सरिया) में कर चोरी (GST Tax) की गई है जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहपुर और फजलगंज सहित किदवई नगर K ब्लॉक घर में छापेमारी की गई. जानकारी के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति 5 करोड़ या उससे अधिक की कर चोरी करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है. 

फतेहपुर के मलवां फैक्ट्री में 24 घंटे रहे अधिकारी 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां (Malwan) साैंरा स्थित राधे-राधे इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (सिगमा ग्रिपलॉक सरिया) फैक्ट्री में DGGI के अधिकारियों की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया. GST अधिकारियों ने बीते 24 घंटे किसी भी कर्मचारी को ऑफिस के अंदर ना तो प्रवेश करने दिया ना ही किसी को बाहर जाने दिया.

जानकारों की मानें तो DGGI के अधिकारी लगातार जरूरी दस्तावेजों की जांच करते रहे. जिसमें कई कमियां और टैक्स चोरी भी पकड़ में आई. सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के हांथ पांव लगातार फूलते रहे.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

DGGI ने नवीन जैन के फजलगंज फैक्ट्री सहित किदवई नगर स्थित उनके आवास और कई जगहों पर एक साथ छापेमारी करते हुए सबको चौका दिया.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

14 दिन की न्यायिक हिरासत में नवीन जैन 

DGGI को छापेमारी के दौरान कई कमियां नजर आई जिसमें कुल मिलाकर 52 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई. इतनी बड़ी टैक्स चोरी करने पर DGGI के अधिकारियों ने तुरंत निदेशक नवीन जैन (Naveen Jain) गिरफ्तार कर लिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में पेश कर दिया.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मजिस्ट्रेट ने 52 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने पर नवीन जैन (Naveen Jain) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुना जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us