Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम

Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम
फतेहपुर के सरकंडी में जांच के दौरान ही भिड़े दो पक्ष जमकर चलीं लाठियां..जान बचाकर भागे अधिकारी: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के Fatehpur जिले के सरकंडी गांव में विकास कार्यों की जांच उस समय बवाल में बदल गई, जब प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में असलहा लहराए जाने से भगदड़ मच गई. कई लोग घायल हुए, जबकि जांच टीम को जान बचाकर मौके से निकलना पड़ा.

Fatehpur Sarkandi News: फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में बुधवार को हालात अचानक बेकाबू हो गए. भ्रष्टाचार की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही दो गुट आमने-सामने आ गए. ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान पहले कहासुनी हुई और फिर मामला खुले बवाल में बदल गया. लाठी-डंडों और असलहों की मौजूदगी ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया, जिससे जांच कार्य बीच में ही रोकना पड़ा.

जांच के बीच अचानक बिगड़ा माहौल

सरकंडी गांव में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह, बीडीओ राहुल मिश्रा, ज्वाइंट बीडीओ समेत अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे.

नाली, खड़ंजा, सड़क, शौचालय, आरआरसी सेंटर और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े कार्यों का भौतिक सत्यापन अलग-अलग डेरों में किया जा रहा था. इसी दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के बीच पहले से चली आ रही रंजिश फिर सामने आ गई. जांच अधिकारियों की मौजूदगी में आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस के सामने चलीं लाठियां, असलहा भी लहराया

जानकारी के मुताबिक जांच पूरी कर जब टीम वापस लौट रही थी, तभी अचानक कहासुनी होने लगी. जानकारों की माने तो एक पक्ष पहले से ही लाठी-डंडा और असलहा लेकर मौजूद था. शिकायतकर्ताओं के साथ गाली-गलौज के बाद लाठियां चलने लगीं.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

पुलिस बल मौके पर मौजूद होने के बावजूद स्थिति को तुरंत काबू में नहीं किया जा सका. बताया जा रहा है कि खुलेआम असलहा लहराए जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बवाल में कई घायल, जिला अस्पताल रेफर

इस बवाल में इंद्रेश, सुनील, हड़तालिका समेत चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. वहीं सूचना है कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और पुलिस को तहरीर दी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

जान बचाकर भागी जांच टीम, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

लाठी-डंडे चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई. अधिकारी और कर्मचारी तत्काल अपनी गाड़ियों में सवार होकर वहां से निकल गए. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में पूरी घटना हुई...बवाल बढ़ता देख पुलिस ने केवल शांत कराने का निष्फल प्रयास किया..घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हुएं हैं..और इसे बड़ी प्रशासनिक चूक माना जा रहा है.

पुरानी शिकायतें और पहले से सुलग रहा था विवाद

सरकंडी गांव के रोशन सिंह, इंद्रेश तिवारी, हड़तालिका दत्त, मनोज शर्मा और राहुल सिंह ने जिलाधिकारी से विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी. प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा श्रम से जुड़े मामलों की रिपोर्ट शासन द्वारा पहले ही मांगी जा चुकी है.

अगस्त से अब तक जिले और लखनऊ स्तर की कई टीमें गांव में जांच कर चुकी हैं. जांच शुरू होने के बाद से ही प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के बीच तनाव बना हुआ है जिसकी गर्मभाहट अभी गांव में बनी हुई है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us