Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

भारत न्यूज़ीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर UPPCl का नया फरमान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बड़ा निर्देश जारी किया है. विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई है.

UPPCL News: ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान बिजली आपूर्ति हर हाल में निर्बाध रहनी चाहिए. विभाग ने साफ कहा है कि यदि बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है.

ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का विशेष अलर्ट

रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विशेष अलर्ट जारी किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए करोड़ों लोग टीवी और डिजिटल माध्यमों का सहारा लेंगे.

इसी स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. विभाग का मानना है कि फाइनल मैच के दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में भारी नाराजगी फैल सकती है. इसलिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने और संभावित तकनीकी समस्याओं को पहले ही ठीक करने के आदेश दिए गए हैं.

बिजली विभाग ने जारी किया आदेश, अधिकारी रहें अलर्ट

वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (तकनीकी) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि फाइनल मुकाबला देशभर के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और बड़ी संख्या में दर्शक इसे लाइव देखेंगे.

Read More: UPPCL News: उत्तर प्रदेश में अब ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं की जेब से भरना होगा नुकसान, जानिए क्या है आदेश?

इसी कारण सभी जिलों के अधिशासी अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पहले से समीक्षा कर लें. जहां भी लाइन, ट्रांसफार्मर या अन्य उपकरणों में खराबी की आशंका हो, उसे तुरंत ठीक कराया जाए ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बिजली कटौती से पैदा हो सकता है जनाक्रोश

बिजली विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि फाइनल मैच के दौरान लोग बड़ी संख्या में टीवी, मोबाइल और अन्य माध्यमों से मैच देखेंगे. ऐसे समय में अगर किसी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो लोगों में असंतोष और गुस्सा पैदा हो सकता है.

Read More: PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

विभाग ने आशंका जताई है कि बिजली कटौती की स्थिति में स्थानीय स्तर पर विवाद और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. इसलिए अधिकारियों को पहले से सतर्क रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

07 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

UPPCL News: ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान बिजली आपूर्ति हर हाल में निर्बाध रहनी चाहिए. विभाग ने साफ कहा है कि यदि बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है.

ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का विशेष अलर्ट

रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विशेष अलर्ट जारी किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए करोड़ों लोग टीवी और डिजिटल माध्यमों का सहारा लेंगे.

इसी स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. विभाग का मानना है कि फाइनल मैच के दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में भारी नाराजगी फैल सकती है. इसलिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने और संभावित तकनीकी समस्याओं को पहले ही ठीक करने के आदेश दिए गए हैं.

बिजली विभाग ने जारी किया आदेश, अधिकारी रहें अलर्ट

वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (तकनीकी) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि फाइनल मुकाबला देशभर के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और बड़ी संख्या में दर्शक इसे लाइव देखेंगे.

इसी कारण सभी जिलों के अधिशासी अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पहले से समीक्षा कर लें. जहां भी लाइन, ट्रांसफार्मर या अन्य उपकरणों में खराबी की आशंका हो, उसे तुरंत ठीक कराया जाए ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

बिजली कटौती से पैदा हो सकता है जनाक्रोश

बिजली विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि फाइनल मैच के दौरान लोग बड़ी संख्या में टीवी, मोबाइल और अन्य माध्यमों से मैच देखेंगे. ऐसे समय में अगर किसी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो लोगों में असंतोष और गुस्सा पैदा हो सकता है.

विभाग ने आशंका जताई है कि बिजली कटौती की स्थिति में स्थानीय स्तर पर विवाद और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. इसलिए अधिकारियों को पहले से सतर्क रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us