Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Driving Licence: फतेहपुर उन्नाव सहित सूबे के सात जनपदों का रायबरेली में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरी बात

UP Driving Licence: फतेहपुर उन्नाव सहित सूबे के सात जनपदों का रायबरेली में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरी बात
लखनऊ फतेहपुर सहित सात जनपदों के ड्राइविंग लाइसेंस रायबरेली में बनेंगे : Image Credit Original Source

UP News Hindi

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत सूबे के सात जनपदों का ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) अब रायबरेली (Raebareli) से ट्रेनिंग लेने के बाद जारी किया जाएगा. हरचंदपुर में खुले आईडीटीआर (IDTR) ट्रेनिंग सेंटर में इसके लिए बाकायदा टेस्ट लिया जाएगा

UP Driving Licence Raebareli: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ समेत फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी, और बाराबंकी के भारी वाहन चालकों (Heavy Driving Licence) को अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रायबरेली आना होगा.

ऐसे चालक अपने जनपद में अब Driving Licence नहीं बनवा पाएंगे. बताया जा रहा है कि हरचंदपुर (Harchandpur ARTO) में इसके लिए बाकायदा आईडीटीआर (IDTR) ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. इसकी पूरी प्रक्रिया एक अक्टूबर से चालू कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं.

एक अक्टूबर से आईडीटीआर सेंटर में होगा प्रवेश 

लखनऊ समेत सात जनपदों के भारी वाहन चालकों को रायबरेली (Raebareli) के हरचंदपुर आईडीटीआर सेंटर में प्रवेश लेना होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IDTR ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य बबिता वैश्य ने बताया कि पहली अक्टूबर से यहां प्रवेश और रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे.

पहले लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग होगी और फिर टेस्ट लेने बाद ही उन्हें Driving Licence दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवरों को शिक्षित करना जरूरी है. जानकारी के मुताबिक संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारियों को इसके लिए पत्राचार कर दिया गया है.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

हल्के वाहनों के लिए जनपद में रहेगी व्यवस्था 

लखनऊ समेत सात जनपदों में खुले मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में अक्टूबर से भारी वाहन की ट्रेनिंग नहीं हो सकेगी. ट्रेनिंग प्रशिक्षण और लाइसेंस केवल रायबरेली के हरचंदपुर से ही जारी होगा. हालाकि मोटर साईकल सहित हल्के वाहनों (LMV) के लिए ये व्यवस्था फिलहाल उन्हीं के जनपदों में मिलेगी.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

लेकिन रायबरेली के हरचंदपुर में खुले इंडियन ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (IDTR) में माना जा रहा है कि आने वाले समय में सभी वाहन चालकों को ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा. शासन अब बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ये कदम उठा रही है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us