Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Malwan Accident: फतेहपुर में खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम ! एक की मौत कई घायल, गैस कटर से काट कर निकालती पुलिस

Fatehpur Malwan Accident: फतेहपुर में खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम ! एक की मौत कई घायल, गैस कटर से काट कर निकालती पुलिस
फतेहपुर में ट्रक और डीसीएम की टक्कर : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस गैस कटर से काट कर घायलों को बाहर निकाल रही है. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के नशेमन होटल के पास की बताई जा रही है.

Fatehpur Malwan Accident: यूपी के फतेहपुर में मंगलवार दोपहर एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक बड़े हादसे को अंजाम दिया है. प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही डीसीएम नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई. जानकारी के डीसीएम की रफ्तार इतनी तेज थी की उसके आगे हिस्सा चूर-चूर हो गया.

घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के नेशनल हाइवे नशेमन होटल के पास की है. बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं. सूचना पर पुलिस सहित आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर गैस कटर से गाड़ी को काट कर घायलों निकलने में जुटी है.

भीषण गर्मी में अचानक आई झपकी से हुआ हादसा

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के नशेमन होटल के पास खड़े ट्रक से अचानक अनियंत्रित डीसीएम के टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में एक की मौत जबकि दो लोगों के मरने की जानकारी मिल रही है.

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार घायलों को और मरने वालों को डीसीएम से निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि डीसीएम में सवार कौन लोग हैं और कहां जा रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया गर्मी के कारण अचानक झपकी लगने से गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई है जिससे हादसा हुआ है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us