कानपुर आज की न्यूज़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे करोड़ों रुपये के कथित ठगी रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने एक मैरिज लॉन में छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि देशभर के 60 हजार से अधिक युवाओं से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट निर्धारण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब 3 मीटर चौड़ी गलियों से लेकर 30 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों तक अलग-अलग श्रेणियों में संपत्तियों का मूल्यांकन होगा. नई व्यवस्था से जमीन, मकान, दुकान और फ्लैट की कीमत तय करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी. फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
कानपुर पुलिस ने फतेहपुर के गैंगस्टर मो. अजीम को तीन देसी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर कानपुर, फतेहपुर और आसपास के जिलों में उनकी सप्लाई करता था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और चुनाव से पहले हथियारों की संभावित तस्करी की जांच कर रही है. लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. काकादेव समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर अब तक 31 कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया जा चुका है. बेसमेंट में क्लास संचालन, अग्निसुरक्षा मानकों की अनदेखी और भवन मानचित्र उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी है. UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
कानपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ 2.34 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है. पीड़ित का आरोप है कि बालू खनन ठेका और सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर कई किश्तों में रकम ली गई. पुलिस जांच में जुटी. कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
कानपुर में रेलवे ब्रिज मरम्मत के चलते 13 मई तक लखनऊ-कानपुर रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहेगी. 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी और 27 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. यात्रियों को बसों और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा. Kanpur News: BJP प्रदेश अध्यक्ष का 20 किलोमीटर का रोड शो ! बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा, जताया आभार
Published On
By Vishal Shukla
नव निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज कानपुर पहुंचे. जहां उन्होंने 20 किलोमीटर का लम्बा रोड शो किया. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. यही नहीं बुलडोजर पर चढ़कर पुष्प वर्षा की गई. इसके साथ ही परेड चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने वही भारी-भरकम माला क्रेन के माध्यम से उनका स्वागत किया गया. IIT Kanpur News: P.hd छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान
Published On
By Vishal Shukla
कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) से बड़ी खबर सामने आई है. पीएचडी के छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर परिसर में हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. Fatehpur News: जब 12 साल की उम्र से जिस्म नोंचता रहा पिता, पति ने ठुकराया ! फतेहपुर में न्याय मांगने वाली पीड़िता की कहानी
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में कानपुर देहात की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है. जिसकी कहानी दिल दहला देने वाली है. 12 साल की उम्र से उसका सौतेला पिता शारीरिक शोषण कर रहा है. जिसमें उसकी मां की भी सहभागिता है..शादी हुई तो नशेड़ी पति मिला..उसकी भी प्रताड़ना झेली फिर उसने भी उसको निकाल दिया..मायके पहुंची तो सौतेले पिता ने फिर शोषण शुरू कर दिया..अब पीड़िता घर से भाग कर फतेहपुर जनपद के अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है. UP Teacher News: यूपी के सभी जिलों के शिक्षक जाएंगे कानपुर ! प्राचार्य अहमदाबाद, जानिए सरकार का निर्णय
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने शिक्षा में तकनीकी और नेतृत्व विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के 750 शिक्षक IIT कानपुर में डिजिटल साक्षरता, कोडिंग और AI की ट्रेनिंग लेंगे. साथ ही डायट के 70 प्राचार्य और SCERT के 10 अधिकारी IIM अहमदाबाद में नेतृत्व प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इससे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार होगा. Kanpur Dehat News: कानपुर में अपनी ही पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं राज्यमंत्री ! वारसी की दो टूक रस्सी लाओ यहीं फांसी पर लटकता हूं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद अपनी पुलिस व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर थाने में ही समर्थकों संग धरना दे दिया. तेज बारिश के बावजूद मंत्री शाम से रात 9 बजे तक डटी रहीं. वहीं उनके पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने डिप्टी सीएम से फोन पर तीखा संवाद करते हुए ब्राह्मणों पर अत्याचार का आरोप लगाया और कहा या तो राजनीति छोड़ दें या फांसी लगा लें. Kanpur News: कानपुर CMO विवाद में शासन का बड़ा फैसला ! डॉ. उदयनाथ हटाए गए, निलंबित डॉ. हरिदत्त नेमी की बहाली की तैयारी
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
कानपुर (Kanpur) के चर्चित सीएमओ विवाद में मंगलवार को शासन ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. मौजूदा सीएमओ डॉ. उदयनाथ को पद से हटाकर श्रावस्ती वापस भेज दिया गया है, जबकि पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी का निलंबन रोक दिया गया है. इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज हो गई है. 