Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में धा'रदार हथि'यार से हमले में इलाज के दौरान किसान की मौ'त ! परिजनों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

Fatehpur News: फतेहपुर में धा'रदार हथि'यार से हमले में इलाज के दौरान किसान की मौ'त ! परिजनों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव
फतेहपुर में किसान की मौत के बाद परिजनों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीते दिनों ज़मीनी विवाद में घायल हुए किसान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. घटना सदर कोतवाली (Fatehpur Kotwali) क्षेत्र के चौफेरवा गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने न्याय का हवाला देते हुए लोगों को शांत कराया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते बीस जून को जमीनी विवाद के चलते किसान को लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई.

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र (Fatehpur Kotwali) के चौफेरवा गांव का है. न्याय ना मिलने से गुस्साए परिजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा काटा. 

गांव के खेत में किसान पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Fatehpur Kotwali) क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बीते 20 जून को सुबह तकरीबन 6 बजे किसान राम मनोहर खेतों में पानी लगाने गए थे. बताया जा रहा कि किसान के परिवारीजनों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया.

बात इतनी बढ़ गई की विरोधियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया. आनन-फानन में राम मनोहर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रैफर कर दिया गया है और परिजन उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल लेकर गए. जानकारी के मुताबिक 25 जून को इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

पुलिस पर न्याय ना देने का लगा आरोप, कलेक्ट्रेट का हुआ घेराव 

किसान के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों ने सोनू संजय सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी. मृतक किसान के बेटे कुलदीप कुमार कहते हैं कि पिता की मौत के बाद पुलिस से एफआईआर में धारा बढ़ाने की बात कही गई तो उन्होनें मना कर दिया साथ ही आरोपी संजय का नाम हटाते हुए चाकू से हमला होने की बात भी एफआईआर से हटा दी.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन करते रहे. मौके पर पहुंची पुलिस के प्रदर्शन को देखते हुए हांथ पांव फूल गए. काफी देर बाद न्याय दिलाने की बात मानते हुए परिजन वापस लौट गए.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us