Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: रिटायरमेंट से पहले बुझ गया वर्दीधारी का सफर, सड़क हादसे में दरोगा रामाश्रय भारती की मौत

Fatehpur News: रिटायरमेंट से पहले बुझ गया वर्दीधारी का सफर, सड़क हादसे में दरोगा रामाश्रय भारती की मौत
फतेहपुर सड़क हादसे में दरोगा रामाश्रय भारती की मौत: Image Credit Original Source

फतेहपुर के कल्यानपुर थाने में तैनात दरोगा रामाश्रय भारती का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया. रिटायरमेंट से मात्र 16 महीने पहले हुई इस मौत से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कल्यानपुर थाने में तैनात दरोगा रामाश्रय भारती की सड़क हादसे में मौत हो गई. वर्षों तक खाकी वर्दी में समाज की सेवा करने वाले रामाश्रय भारती रिटायरमेंट से महज 16 महीने दूर थे. उनके असमय निधन ने पूरे पुलिस विभाग और परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है.

गश्त से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

58 वर्षीय उप निरीक्षक रामाश्रय भारती बीते 5 जनवरी की शाम क्षेत्र में नियमित गश्त पूरी करने के बाद बाइक से कल्यानपुर थाने लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ौरी पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिडंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दरोगा रामाश्रय भारती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया.

कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद दरोगा रामाश्रय भारती का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ले ली. जैसे ही उनके निधन की खबर फतेहपुर पहुंची, पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. कानपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया.

थाने में रुका शव, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पोस्टमार्टम के बाद जब शव को गांव ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में कल्यानपुर थाने में शव को कुछ देर के लिए रोका गया. यहां थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि विभाग की ओर से तत्काल मिलने वाली आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दरोगा रामाश्रय भारती की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी उषा देवी और बेटे वीरेंद्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार और विनय का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को अब भी यकीन नहीं हो पा रहा कि घर का मजबूत सहारा यूं अचानक उनसे छिन गया. गांव में मातम का माहौल है और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

1987 से खाकी की सेवा, रिटायरमेंट से पहले चली गई जान

रामाश्रय भारती मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के निवासी थे. उन्होंने वर्ष 1987 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी. लंबे और अनुशासित सेवाकाल के बाद वर्ष 2021 में उन्हें उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया. पिछले करीब दो वर्षों से वे कल्यानपुर थाने में तैनात थे. रिटायरमेंट में अभी 16 महीने का समय बाकी था, लेकिन नियति ने उन्हें यह दिन देखने का मौका नहीं दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

पूरे महकमे में शोक की लहर

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रामाश्रय भारती एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार पुलिसकर्मी थे. उनकी अचानक हुई मौत से पूरा महकमा गहरे सदमे में है. हर कोई एक अनुभवी और ईमानदार अधिकारी को खोने का दुख महसूस कर रहा है. पुलिस विभाग ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us