Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बकेवर अमौली प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी की बड़ी कार्रवाई

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बकेवर अमौली प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी की बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर में अमौली चौकी बकेवर प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर (फाइल फोटो धवल जायसवाल): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक साथ 14 पुलिसकर्मियों को एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने लाइन हाजिर कर दिया. एक निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षकों सहित पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में काम में लापरवाही बरतने पर एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने एक निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षकों सहित 14 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है.

एसपी की कार्रवाई में बकेवर एसएचओ सहित चांदपुर थाना की पूरी अमौली चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया. धवल की धमक से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

बकेवर में लूट और चोरी की घटनाओं से थर्रा उठा था इलाका

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र में बैंक में चोरी का प्रयास या कपरियाऊसर में सोलर पॉवर प्लांट से 10 लाख के करीब 160 बैटरी की लूट गार्ड को बंधक बनाकर की गई थीं जिसको पकड़ने में बकेवर थाना पूरी तरह से नाकाम रहा.

क्षेत्र में बढ़ती वारदातों और पुलिस की लापरवाही के चलते सोमवार शाम एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने थाना प्रभारी संगीता यादव और उपनिरीक्षक राय साहब यादव को लाइन हाजिर कर दिया. बताया जा रहा है कि घटनाओं के बाउजूद थाने की गश्त भी कमजोर थी. 

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

कारखास को छोड़कर पूरी अमौली चौकी लाइन हाजिर

चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र की अमौली चौकी (Amauli Chowki) भी एसपी की नजरों से नहीं बच पाई. चर्चा रही कि जुआरियों को पकड़ने के बाद ना तो एफआईआर दर्ज की गई ना ही उसमें कोई कार्रवाई की गई. आरोप ये भी है कि पांच लाख रुपए लेकर जुआरियों को छोड़ दिया गया.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

सूत्रों की मानें तो चांदपुर थाने और अमौली के बीच काफी दिनों से रस्साकसी भी चल रही थी. कारखास की जानकारी से थाना प्रभारी ने एसपी से इसकी शिकायत की थी जिसके बाद अमौली चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी, एसआई अंजनी कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी जगदीश यादव, आरक्षी अमित प्रताप, आरक्षी टीकम सिंह, आरक्षी राजेंद्र प्रताप सहित 6 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया गया. 

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

बार-बालाओं के डांस में पैसा लुटा रहे थे दारोगा जी हुए लाइन हाजिर

फतेहपुर के औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बीते दिनों हुए बार-बालाओं के डांस में वर्दी की मर्यादा भूल दरोगा जी पैसे लुटाते कैमरे में कैद हुए थे. माना जा रहा है कि इसी के चलते उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है.

वहीं जहानाबाद में ट्रकों से वसूली करने पर निरीक्षक और उपनिरीक्षक पर गाज गिरने की चर्चा रही जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी. सूत्र ये भी बताते हैं कि प्रभारी ने अपनी गर्दन बचाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी डाल दी थी. 

इन पुलिस कर्मियों को एक साथ किया लाइन हाजिर

फतेहपुर में अपने काम में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के 14 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है जिसमें

  • बकेवर थाना प्रभारी संगीता यादव
  • बकेवर एसआई राय साहब यादव 
  • जहानाबाद थाना के निरीक्षक प्रेम नारायण सिंह
  • जहानाबाद के एसआई राजेश कुमार सिंह
  • औंग थाना के एसआई समय नाथ तिवारी
  • थरियांव थाना के मुख्य आरक्षी मान सिंह
  • अभियोजन कार्यालय के सिपाही ब्रजेश कुमार
  • कल्यानपुर थाना के सिपाही दीपू यादव
  • अमौली चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी
  • एसआई अंजनी कुमार पांडेय
  • मुख्य आरक्षी जगदीश यादव
  • आरक्षी अमित प्रताप
  • आरक्षी टीकम सिंह
  • आरक्षी राजेंद्र प्रताप

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us