Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सुरक्षा में लगे थे फतेहपुर के इंस्पेक्टर, अचानक ऐसे हो गई मौत

UP Fatehpur News: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सुरक्षा में लगे थे फतेहपुर के इंस्पेक्टर, अचानक ऐसे हो गई मौत
योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात फतेहपुर बिंदकी निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (बाएं) की मौत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (Akhilesh Umrao) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में तैनात थे. अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) से उनकी मौत हो गई.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (Inspector Akhilesh Umrao) की बीती रात हृदय घात (Heart Attack) पड़ने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अखिलेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में लगे हुए थे तभी अचानक वो बेसुध होकर गिर पड़े.

जानकारी के मुताबिक आनन-फानन में उन्हें एसजीपीजीआई (SGPGI) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें साइलेंट अटैक पड़ा था. 

मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी के दौरान पड़ा हार्ट अटैक

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (50) काफी समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में तैनात थे.

बताया जा रहा है कि सोमवार की मध्य रात्रि सीएम आवास पर ड्यूटी के दौरान अखिलेश अपने सुरक्षा साथियों से खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक बेसुध होकर नीचे गिर पड़े. सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं उठे. आनन-फानन में उन्हें एसजीपीजीआई (SGPGI) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

fatehpur_akhilesh_umrao_s_funeral
अखिलेश उमराव में श्रद्धांजलि देते परिजन, ग्रामीण, सुरक्षाकर्मी: Image Credit Original Source

परिजनों में मचा हाहाकार, गांव में पसरा मातम 

अखिलेश उमराव (Inspector Akhilesh Umrao) की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जा रहा है कि जिसने भी ये बात सुनी उसे उनकी मौत पर यकीन नहीं हुआ.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

जानकार बताते हैं कि उनको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं थी. अखिलेश पूरी तरह से ठीक थे अचानक उन्हें दिल का दौरा कैसे पड़ा? बताया जा रहा है कि देर रात गांव पहुंचे उनके पार्थिव शरीर को देख कर सभी लोग गमगीन हो गए. 

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

पंचतत्व में विलीन हुए अखिलेश, गमगीन आंखों से हुई श्रद्धांजलि 

अखिलेश उमराव के अंतिम संस्कार में लखनऊ सहित जिले से कई अधिकारी और पुलिस महकमे के लोग मौजूद रहे. गांव और आस-पास के लोगों को जैसे ही बात पता चली बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. सभी ने अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए अखिलेश को अंतिम बिदाई दी. अखिलेश को पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us