Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष गांव में युवक ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष की है. बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन चल रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Fatehpur News: जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से वापस न आने और वैवाहिक विवाद के चलते युवक काफी परेशान था. शनिवार रात पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. रविवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की.

शादी के बाद शुरू हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष गांव निवासी दुखराम पासवान का 26 वर्षीय पुत्र महेश दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था. आठ मई 2026 को उसने अपने रिश्ते की एक युवती के साथ शादी की थी. विवाह के बाद कुछ दिनों तक वह गांव में रहा, लेकिन परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दोबारा काम के सिलसिले में बाहर चला गया.

करीब डेढ़ महीने पहले जब महेश घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. दोनों के बीच अनबन बढ़ने पर पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई. इसके बाद वह ससुराल वापस आने को तैयार नहीं थी.

पत्नी को मनाने ससुराल गया था महेश

बताया जाता है कि पत्नी को वापस घर लाने के लिए महेश पांच दिन पहले अपने ससुराल गया था. उसने पत्नी को साथ चलने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके साथ आने को तैयार नहीं हुई. इससे महेश काफी आहत और परेशान था.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

शनिवार की रात भी महेश ने मोबाइल फोन के जरिए अपनी पत्नी से बातचीत की थी. हालांकि, दोनों के बीच फोन पर क्या बातचीत हुई और किस बात को लेकर चर्चा हुई, इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रविवार सुबह जब काफी देर तक महेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा. अंदर महेश का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था. यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us