
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली गई. खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में पटाखे जलाते समय बच्चे की जेब में सुतली बम फट गया. गंभीर रूप से घायल सचिन को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Fatehpur News: दीपावली का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया. जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई. फतेहपुर में पड़ोसी बच्चों के साथ पटाखे जला रहा 10 वर्षीय सचिन एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि सुतली बम नहीं फटने पर बच्चे ने उसे उठाकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया था. कुछ ही देर बाद बम जेब में ही तेज धमाके के साथ फट गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
जेब में रखते ही हुआ तेज धमाका

बताया जा रहा है कि काफी देर तक धमाका नहीं होने पर सचिन ने सुतली बम को उठाया और अपनी पैंट की जेब में रख लिया. इसी बीच अचानक बम जेब के अंदर ही तेज धमाके के साथ फट गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पेट में गंभीर चोटें आईं और शरीर भी बुरी तरह झुलस गया.
धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण


डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अस्पताल में मचा कोहराम

दीपावली के मौके पर हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस बच्चे के साथ घर में त्योहार की खुशियां मनाई जानी थीं, उसकी अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पसरा सन्नाटा
सचिन की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया. त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए. परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना के संबंध में खागा कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पटाखा फोड़ने के दौरान जेब में सुतली बम फटने से बच्चे के घायल होने और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
