Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IPS Transfer Today List 2024: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस ! 15 आईपीएस इधर से उधर, कई जिलों के एसपी शामिल

UP IPS Transfer Today List 2024: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस ! 15 आईपीएस इधर से उधर, कई जिलों के एसपी शामिल
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस 9 कप्तानों सहित 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी. 15 आईपीएस (IPS Transfer In UP) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया जिसमें कानपुर बलिया जैनपुर देवरिया कासगंज कैसे जिले शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट

UP IPS Transfer Today List 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की देर शाम सूबे के 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जिसमें 9 जिलों के कप्तान (SP Transfer In UP) शामिल हैं.

कानपुर से लेकर प्रयागराज, जौनपुर से लेकर बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर तक शासन ने बड़ा फेरबदल कर दिया है. इस ट्रांसफर में कासगंज को भी नहीं छोड़ा गया. देखिए पूरी लिस्ट.. 

9 कप्तानों सहित 15 आईपीएस का ट्रांसफर (IPS Transfer In UP) 

डॉ अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) को जौनपुर कप्तान से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल प्रभारी बनाए गए हैं. अंबेडकर नगर के SP डॉ कौस्तुभ (IPS Kaustubh) को जौनपुर का नया कप्तान बनाया गया है.

वहीं लखनऊ कमिश्नरी मे DCP साउथ केशव कुमार (IPS Keshav Kumar) को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है. कासगंज जिले की एसपी रहीं अपर्णा रजत कौशिक (IPS Aparna Rajat Kaushik) को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. 

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

कानपुर कमिश्नरी में तैनात अंकिता शर्मा (IPS Ankita Sharma) को कासगंज का नया कप्तान बनाया गया है. अनूप कुमार सिंह को अमेठी के एसपी रहे अनूप कुमार सिंह (IPS Anup Kumar Singh) को 35वीं PAC का कमांडेंट बनाया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

बलिया के कप्तान रहे विक्रांत वीर (IPS Vikrant Veer) को देवरिया का एसपी बनाया गया है. राजधानी में DCP पश्चिम रहे डॉ ओमवीर सिंह (IPS Dr Omveer Singh) को बलिया का एसपी बनाया गया है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

वहीं लखनऊ कमिश्नरी में DCP नार्थ के पद पर रहे राम नयन सिंह (IPS Ram Nayan Singh) को बहराइच का एसपी बनाया गया है. चिरंजीवी नाथ सिन्हा (IPS Chiranjeevi Nath Sinha) को हाथरस का कप्तान बनाया गया है.

प्राची सिंह (IPS Prachi Singh) को SP सिद्धार्थनगर से 32 PAC वाहिनी का कमांडेंट बनाया गया है. अभिषेक महाजन (IPS Abhishek Mahajan) को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है. संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma) को देवरिया एसपी पद से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी भेजा गया है.

वृंदा शुक्ला (IPS Vrinda Shukla) को बहराइच एसपी के पद से हटाकर 1090 भेजा गया है. निपुन अग्रवाल (IPS Nipun Aggarwal) को हाथरस SP पद से हटाकर लखनऊ कमिश्नर कार्यालय भेजा गया है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us