Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में 1 हजार करोड़ का जमीन घोटाला, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में 1 हजार करोड़ का जमीन घोटाला, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ में 1 हजार करोड़ का बाफिया जमीन घोटाला, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर (Gomati Nagar) में एक हज़ार करोड़ का जमीन घोटाला (Land Scam) सामने आया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने विजिलेंस और राजस्व एक्सपर्ट से जांच कराने के आदेश दिए हैं.

UP Gomati Nagar Zamin Ghotala: लखनऊ के गोमतीनगर और गोमतीनगर विस्तार में करीब 1000 हजार करोड़ के जमीन घोटाले (Scam) का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विजिलेंस और राजस्व एक्सपर्ट टीम से जांच कराकर रिपोर्ट देने की बात कही है.

आरोप है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों ने मिली भगत करते हुए एक तय सीमा से ज्यादा जमीन बाफिला की समित को देकर घोटाला किया है. जानकारों की मानें तो आरोप सही साबित होने पर तत्कालीन करीब 30 अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. 

2010 में एलडीए के पूर्व वीसी ने दी थी रिपोर्ट 

लखनऊ (Lucknow) गोमती नगर (Gomati Nagar) और गोमती नगर विस्तार में जमीन घोटाले का मामला साल 2010 का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तत्कालीन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी राजीव अग्रवाल ने एक जांच रिपोर्ट तैयार की थी जिसको लेकर हड़कंप मचा था.

बताया जा रहा है कि मृत दिलीप सिंह बाफिला की हिमालयन सहकारी आवास समिति, बहुजन निर्बल समितियों को जमीन के समायोजन की आड़ में तय सीमा से दोगुना से ज्यादा जमीन देकर बड़ा घोटाला (Scam) किया है. जिसमें सहकारिता और आवास विकास, एलडीए के कर्मचारी और अधिकारी सम्मिलित हैं. 

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

क्या है एक हजार करोड़ का बाफिया भूखंड जमीन घोटाला

साल 2009-2010 में बाफिया समित के डॉयरेक्टर दिवंगत दिलीप सिंह बाफिया, हिमालय समिति और बहुजन निर्मल समिति ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत करते हुए प्राइम लोकेशन के बड़े-बड़े 234 भूखंडों को फर्जी तरीके से सदस्य बनाकर उनके नाम कर दिए.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

जिसमें हिमालय समिति के 122 और बहुजन निर्मल समिति के 112 भूखंड सामिल हैं. बताया जा रहा है कि बीते 14 सालों में तीन बार इसकी जांच हो चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई ना होने के कारण मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पहुंचा है. 

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

20 जनवरी तक प्रस्तुत करें पूरी जांच रिपोर्ट 

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने बाफिया भूखंड जमीन घोटाले की सुनवाई करते हुए विजिलेंस और राजस्व एक्सपर्ट को 20 जनवरी तक पूरी रिपोर्ट देने को कहा है.

बताया जा रहा है कोर्ट ने सुनवाई को दौरान तात्कालीन एलडीए के वीसी राजीव अग्रवाल की रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्टों को आधार बनाया है. माना जा रहा है कि कार्रवाई होने पर करीब 30 तत्कालीन उच्चाधिकारी और कर्मचारियों पर कोर्ट की गाज गिर सकती है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us