Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 1 करोड़ की ठगी ! महिलाओं सहित 10 लोगों पर मुकदमा

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 1 करोड़ की ठगी ! महिलाओं सहित 10 लोगों पर मुकदमा
फतेहपुर ऑनलाइन ठगी में लगी एक करोड़ की चपत, 10 लोगों पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक ऑनलाइन ठगों का शिकार हो गया. शेयर ट्रेडिंग (Share Treding Scam) के चलते 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी हो गई. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कस्बे का है. पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Cyber Crime In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर एक युवक ऑनलाइन ठगों का शिकार का हो गया. इस बार की रकम एक करोड़ के ऊपर है. बताया जा रहा है कि शेयर बाजार (Share Treding Scam) में मुनाफे का लालच दिखाकर युवक का ब्रेन वास किया फिर कई बैंकों के खातों में पैसों का ट्रांजेक्शन कराया गया. 

मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कस्बे का है. पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

सोशल मीडिया से जुड़कर ठगों ने दिया घटना को अंजाम

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के महरहा रोड कस्बा निवासी वसुमित्र ओमर को बीते 29 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक लिंक आया. बताया जा रहा है कि लिंक को ओपन करते ही वसुमित्र "जेपी मार्गन स्टाक क्लब" के एक ग्रुप से जुड़ गया.

ग्रुप के एडमिन सनोके विश्वनाथन सहित आयुष शर्मा, नीता शर्मा थे. जानकारी के मुताबिक विश्वनाथन ने वसुमित्र को झांसे लिया और एक इक्विटी खाता शेयर मार्केट के लिए खोलने को कहा. लालच में आकर युवक ने कंपनी की लिंक से खाता खोला और पिता के बीसीसी एकाउंट से 2 लाख रुपए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में जमा करा दिए.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

पैसा जमा कराते ही वो इक्विटी खाते में दिखाई देने लगा. वसुमित्र एफआईआर में कहते हैं कि ट्रेडिंग अकाउंट से उन्होंने 97,584 का शेयर खरीदा जिसमें 4874 का फायदा हुआ. लालच बढ़ा तो युवक ने विश्वनाथन के कहने पर 16 बैंकों के अलग-अलग खातों में 23 लाख 40 हजार 903 रुपये ट्रांसफर किये.आरोप है कि जब पैसा निकलना चाहा तो इसके लिए 20 प्रतिशत कमीशन मांगा गया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

वहीं प्रकरण इतने में शांत नहीं हुआ. वसुमित्र फिर से एक बार व्हाट्सएप लिंक से ड्रीम क्रिएशन नामक ग्रुप से जुड़ा जिसमें आकाश पवार, जीवन पटवा और अनीशा ग्रुप एडमिन ने युवक को फिर से गुमराह करते हुए बीते 14 अक्टूबर को 50 हजार रुपए रुपए बैंक खाते में डलवाते हुए ट्रेडिंग करवाई और लालच दिखाते हुए 76 लाख 82 हजार 388 रुपये 11 बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए जो कि वसुमित्र ने अपने परिवार के खातों से किए थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

यहां भी जब पैसे मांगे गए तो 12 लाख 82 हजार 388 रुपए कमीशन के युवक ने भेजे लेकिन फिर मनी लॉन्ड्रिंग की बात करते हुए जालसाजों से 29 लाख की डिमांड की तो वसुमित्र को शक हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा. 

दो महिलाओं सहित 10 लोगों पर मुकदमा 

बिंदकी के युवक वसुमित्र ने ठगों और लालच के चलते करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए अपने और परिवारीजनो के लुटा दिए. बिंदकी कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के चलते युवक जालसाजी का शिकार हुआ था. संबंधित धाराओं में दो महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

फतेहपुर के डॉक्टर के साथ पहले हो चुकी है धोखाधड़ी 

सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास के रहने वाले डॉ. मुकेश शर्मा के साथ भी शेयर ट्रेडिंग जालसाजी (Share Trading Scam) की घटना हुई थी जिसमें ठगों ने 6 लाख 42 हजार की चपत लगाई थी.

बताया जा रहा है कि वो भी सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के लिंक जरिए व्हाट्सऐप के एक शेयर मार्केटिंग ग्रुप से जुड़ थे. ऑनलाइन करने वाले ठग नए-नए पैंतरे लगाकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं जिससे लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us