Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
फतेहपुर के कबाड़ी मार्केट बवाल में 10 महिलाओं सहित 20 गए जेल: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिलाओं समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया.

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट में मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं.

वर्चस्व की जंग में दो पक्षों के बीच खूनी बवाल

शहर की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया. दोनों तरफ से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और ईंट-पत्थर फेंके गए.

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. घटना के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया. बवाल बढ़ता देख आसपास रहने वाले लोग भी सहम गए और कई लोगों ने डर के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए.

मारपीट, पथराव और बंधक बनाने के लगे आरोप

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए थे. इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट, लोगों को बंधक बनाने और ईंट-पत्थर चलाने के आरोप लगाए गए हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

मुराइन टोला चौकी प्रभारी उत्कर्ष कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 33 नामजद और 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनके खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा और 7 सीएलए एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

10 महिलाओं समेत 20 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया.

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 20 आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था. कोर्ट के आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है.

जेल भेजे गए 20 आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पुन्ना उर्फ फरीद, साजन उर्फ हमीद, लल्लन उर्फ मोइन, मोइनुद्दीन, अकरम उर्फ गोया, मोसिन, रिजवान, नफीस अहमद, छोटू, स्वैब, गुलनाज पत्नी मुनव्वर, रफीकुल उर्फ रसीदन पत्नी नफीस, नफीसा पत्नी शहीद, अनीशा पत्नी असलम, जन्नतून पत्नी मो. सलीम, खुर्शीदा पत्नी अकरम, रूबी पत्नी इल्जाम, शबनम पत्नी चांदबाबू, शमीमा पत्नी रिजवान और जरीना पत्नी शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

छह आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पुन्ना उर्फ फरीद, साजन उर्फ हमीद, शकील, आमिर खान, सलमान खान और अनीश के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. प्राथमिकी में 33 नामजद आरोपियों के अलावा 25 अज्ञात लोगों का भी जिक्र किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us