Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा 4 की मौत: Image Credit Original Source

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी दरारें पड़ गईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Fatehpur Cylinder Blast News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार शाम एक भीषण गैस सिलेंडर धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. मलवां थाना क्षेत्र में हुए इस विस्फोट से सूरज गुप्ता का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. देखते ही देखते पूरा भवन मलबे में तब्दील हो गया और चीख-पुकार मच गई. पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम देर रात तक राहत और बचाव अभियान में जुटी रही.

खाना बनाते समय हुआ भीषण सिलेंडर ब्लास्ट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मकान में खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धराशायी हो गया. आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज कई दूर तक सुनाई दी और उन्हें कुछ पल के लिए भूकंप जैसा अहसास हुआ.

चार लोगों की मौत, तीन घायल

सीएमओ उदय भान सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई. दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है.

SP अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कैसे चला राहत अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सिलेंडर फटने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पीआरवी और मलवां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे सात लोगों को बाहर निकाला. इनमें चार की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन को अस्पताल पहुंचाया गया. एक घायल की हालत गंभीर है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

आसपास के घरों में भी पड़ी दरारें

धमाके का असर केवल एक मकान तक सीमित नहीं रहा. आसपास के कम से कम दो मकानों की दीवारों और बीम में दरारें आने की सूचना मिली है. हालांकि इन घरों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

फॉरेंसिक, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर

घटना के बाद फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया. पुलिस सिलेंडर विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. एसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर SDRF की टीम को भी बुलाया गया है ताकि मलबे के भीतर किसी और के दबे होने की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके. रात में राहत अभियान जारी रखने के लिए घटनास्थल पर हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं और मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर के इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए गए हैं.

जांच जारी, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सिलेंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आएगी.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us