Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: शिक्षा विभाग का गज़ब खेल ! रिक्शा वाले को भेज दिया 51 लाख का नोटिस, हांथ के छाले दिखाकर बिलख कर रोया

UP News: शिक्षा विभाग का गज़ब खेल ! रिक्शा वाले को भेज दिया 51 लाख का नोटिस, हांथ के छाले दिखाकर बिलख कर रोया
यूपी के श्रावस्ती में मनोहर यादव रिक्शे वाले को 51 लाख का रिकवरी नोटिस: Image Credit Viral Video Grap

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के श्रावस्ती (Shravasti) जनपद में एक रिक्शे वाले को शिक्षा विभाग ने 51 लाख का रिकवरी नोटिश थमा दिया. रोते बिलखते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने अपनी गलती मानी..पढ़ें पूरी ख़बर

Shravasti Rickshaw Driver Notice: यूपी के श्रावस्ती जनपद से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. एक कम पढ़े लिखे मजदूर को शिक्षा विभाग ने 51 लाख की रिकवरी नोटिश थमा दिया.

ये कहानी भिनगा क्षेत्र के गोंडपुरवा गांव के रहने वाले मनोहर यादव (Manohar Yadav) की है जो दिल्ली में रिक्शा (Rickshaw) चलाकर अपने परिवार का भेट भरते हैं. हांथ के गड्ढे और तकदीर की मिटी रेखाएं दिखाकर वो इतना रोया कि किसी का भी दिल पसीज जाए.

शिक्षा विभाग ने क्यों भेजा 51 लाख का नोटिस?

श्रावस्ती (Shravasti) में फर्जी शिक्षक बनकर नौकरी करने वालों के कई मामले प्रशासन ने पकड़े थे. बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर के सुरेंद्र प्रताप सिंह के एक व्यक्ति ने नव्वा पुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय (जूनियर हाईस्कूल) में फर्जी सरकारी टीचर (Govt Teacher) के रूप में नौकरी की.

बताया जा रहा है कि जब शिक्षा विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि सुरेंद्र प्रताप सिंह नाम ही फर्जी है जिसने अबतक 14 जुलाई 2020 तक 51 लाख 63 हजार रुपये वेतन के तौर पर लेते हुए सरकार को चूना लगाया है.

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

विभाग ने रिक्शा वाले मनोहर यादव के घर इसका रिकवरी नोटिस भेज दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोहर इतना भी पढ़ा लिखा नहीं है कि वो सरकारी नोटिस भी पढ़ सके. बताया जा रहा है कि जब उसने किसी से इसका मतलब पूंछा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

38 सेकेंड के वीडियो में कलेजा निकाल दिया मनोहर ने

मजदूर रिक्शा चालक मनोहर यादव को नोटिस मिलते ही उसकी नींद उड़ गई. परिवार का खाना पीना सब हराम हो गया. 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में रोते बिलखते मनोहर ने अपने पढ़े लिखे हाथों के उन गड्ढों को दिखाया जो फफोले बनकर फूट चुके थे.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

शिक्षा विभाग भी सही ढंग से उसके मुंह से नहीं निकल रहा था. वीडियो में रोते बिलखते मनोहर यादव कहते हैं कि प्रधान के घर से उनको नोटिस मिला है. कल से खाना भी नहीं खाया है. इतना पैसा कहां से भरेंगे वो केवल रिक्शा चालते हैं. उनके पास कुछ नहीं है. 

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मानी गलती 

शिक्षा विभाग फर्जी शिक्षकों की जांच पड़ताड़ कराकर उसके खिलाफ मुकदमा और रिकवरी नोटिस भेज रहा था. बताया जा रहा है कि ऐसा ही एक नोटिस मनोहर यादव (Shravasti Rickshaw Driver Notice) के पास पहुंचा था.

ख़बर चलने के बाद विभाग ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि फर्जी टीचर सुरेंद्र प्रताप सिंह (नाम भी फ़र्ज़ी) ने नौकरी के दौरान 51.63 रुपए वेतन के रूप में लिए थे उसको बर्खास्त कर दिया गया है.

फर्जी टीचर का असली नाम देवमणि है..मनोहर यादव को भेजा गया नोटिस निरस्त किया जाता है.. विभाग ने अपनी गलती मानी लेकिन इस गलती की वजह से अगर उस मजदूर ने डर के मारे कोई गलत कदम उठा लिया होता तो उसका जिम्मेदार कौन होता?

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us